dharma sangrah

शुरू करें स्वरोजगार, यहां मिलेगा लोन...

Updated: रविवार, 22 अप्रैल 2018 (14:27 IST)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भाजपा सांसदों और विधायकों को संबोधित करते हुए दावा किया कि मुद्रा योजना से देशभर में 11 करोड़ लोगों को रोजगार मिला है। इस योजना के तहत आप भी अपना रोजगार शुरू कर सकते हैं। 
 
क्या है आवेदन की अंतिम तारीख : देश में युवाओं को स्वरोजगार शुरू करने में मदद देने के लिए शुरू की गई केंद्र सरकार की 'प्रधानमंत्री मुद्रा योजना' के तहत 30 अप्रैल तक आवेदन किए जा सकते हैं।
 
झांसी  के उद्योग उपायुक्त सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने रविवार को यहां बताया कि मुद्रा योजना के तहत विनिर्माण, प्रसंस्करण, व्यापार एवं सेवा क्षेत्र में इकाई स्थापित करने के लिए 10 लाख रुपए तक ऋण प्राप्त करने के इच्छुक युवक या युवतियां 30 अप्रैल तक जिला उद्योग केंद्र कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं।
 
योजना को तीन हिस्सों में बांटा : केंद्र सरकार द्वारा संचालित यह योजना 3 हिस्सों में बांटी गई है। प्रधानमंत्री ने 8 अप्रैल 2015 को माइक्रोयूनिट्स डेवलपमेंट एंड रिफाइनेंस एजेंसी लिमिटेड (मुद्रा बैंक) की स्थापना की थी।
 
कितना मिलेगा लोन : योजना के तहत व्यापार शुरू करने वालों को शिशु वर्ग में 50 हजार, मध्यम स्थिति में किशोर वर्ग के लिए 50 हजार से 5 लाख एवं विकास के अगले स्तर पर जाने की चाहत रखने वालों के लिए तरुण वर्ग में 5 से 10 लाख रुपए तक का ऋण दिया जाता है। 'एक जिला एक उत्पाद योजना' से जुड़े हस्तशिल्पी कार्डधारकों को 6 प्रतिशत ब्याज उपादान की सुविधा दी गई है।

Show comments

ChatGPT का 80s Photo Trend वायरल, ऐसे बनाएं अपनी तस्वीर को 1980 के दशक की रेट्रो फोटो

इंदौर नगर निगम की हरकत, अपोलो टॉवर सील किया तो बेजुबान कुत्‍तों को भी अंदर कैद कर दिया, लोगों ने दी गालियां

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

iPhone Duo यहां मिल रहा सबसे सस्ता, भारत से करीब 1 लाख रुपए कम है कीमत, iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत भी जानिए

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर राहुल गांधी ने मांगी छात्रों से राय, कहा एजुकेशन सिस्टम में उम्मीद खो चुके स्टूडेंट

सभी देखें

BRICS Summit 2026: पुतिन-जिनपिंग के लिए दिल्ली में अभेद्य सुरक्षा घेरा, 4 लेयर सिक्योरिटी और हाई अलर्ट पर पूरे रूट

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

अखिलेश यादव पर BJP का बड़ा हमला, PDA से लेकर रैली रद्द होने तक साधा निशाना, भूपेंद्र चौधरी ने लगाए ये आरोप

सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी बनाने में जुटे जनप्रतिनिधि, CM योगी ने दिए ये बड़े निर्देश

CM Dashboard Ranking में फिर शाहजहांपुर नंबर-1, रामपुर दूसरे और बरेली तीसरे स्थान पर

अगला लेख