Daily Horoscope
✕

MPPSC EXAM : तय समय पर ही होगी MPPSC की परीक्षा, पर्चा लीक की खबरों पर आयोग ने दिया यह बयान...

Updated: शनिवार, 22 जून 2024 (17:10 IST)
MPPSC statement regarding MP Civil Services Exam : मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की राज्य सेवा परीक्षा और राज्य वन सेवा परीक्षा के प्रारंभिक दौर के पर्चे लीक होने एवं उनके सोशल मीडिया पर 2,500-2,500 रुपए में बिक्री के लिए उपलब्ध होने की खबरों को एमपीपीएससी ने शनिवार को निराधार और भ्रामक बताया है।
 
आयोग ने हजारों उम्मीदवारों की चिंताएं दूर करते हुए यह स्पष्ट भी किया कि दोनों परीक्षाएं अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक 23 जून (रविवार) को ही आयोजित होंगी। एमपीपीएससी के सचिव प्रबल सिपाहा ने कहा कि राज्य के 55 जिला मुख्यालयों में 23 जून को दो सत्रों में आयोजित की जा रही प्रारंभिक दौर की राज्य सेवा परीक्षा 2024 और राज्य वन सेवा परीक्षा 2024 की गोपनीयता और शुचिता को लेकर सोशल मीडिया तथा अन्य प्रचार माध्यमों पर निराधार एवं भ्रामक खबरें प्रसारित की जा रही हैं।
ALSO READ: MPPSC परीक्षा 2019 का परिणाम घोषित, शीर्ष 10 में रहीं 7 महिलाएं
सिपाहा ने कहा कि दोनों परीक्षाएं 23 जून की निर्धारित तिथि को नियत समय पर संपूर्ण दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए आयोजित की जाएंगी।उन्होंने चेतावनी भी दी कि एमपीपीएससी की भर्ती परीक्षाओं के बारे में सोशल मीडिया और अन्य प्रचार माध्यमों पर भ्रामक जानकारी और अफवाहें फैलाने वाले लोगों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
 
राज्य सेवा परीक्षा के एक उम्मीदवार ने बताया कि पर्चा लीक होने की अफवाहों की शुरुआत सोशल मीडिया मंच टेलीग्राम पर बनाए गए एक खाते के कारण हुई जिस पर दावा किया गया है कि एमपीपीएससी के प्रश्न पत्र 2,500-2,500 रुपए में बिकाऊ हैं। उम्मीदवार ने बताया कि इस टेलीग्राम खाते पर भुगतान के लिए एक क्यूआर कोड भी दिया गया है।
ALSO READ: MPPSC: 1.83 लाख उम्मीदवारों के लिए महज 110 पद, युवाओं ने जताई नाराजगी
साइबर पुलिस की इंदौर स्थित क्षेत्रीय इकाई के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया, हमें इस टेलीग्राम खाते के बारे में जानकारी मिली है। हम पुलिस की अपराध निरोधक शाखा की मदद से इसकी जांच कर रहे हैं। जांच के बाद उचित कदम उठाए जाएंगे। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

LIVE: चक्रवात अकवान की लैंडफॉल प्रक्रिया जारी, ओडिशा और आंध्र में अलर्ट

योगी सरकार की अभ्युदय योजना से युवाओं को मिली नई उड़ान, NEET-JEE समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में 138 अभ्यर्थियों का चयन

ओडिशा तट पर चक्रवात अकवान का लैंडफॉल, 3 लाख लोग शिफ्ट और 69 ट्रेनें रद्द

ओडिशा तट पर चक्रवात अकवान, उत्तर भारत में कोहरे का अलर्ट; पढ़ें आज की प्रमुख खबरें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

अगला लेख