dharma sangrah

सांसद सिमरनजीत ने भगत सिंह संबंधी बयान का किया बचाव, बोले- सिखों के लिए अलग देश होना चाहिए...

Updated: सोमवार, 18 जुलाई 2022 (20:28 IST)
नई दिल्ली। शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के प्रमुख और पंजाब में संगरूर से सांसद सिमरनजीत सिंह मान ने स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह को 'आतंकवादी' बताने वाली अपनी टिप्पणी का सोमवार को 'बचाव' किया और कहा कि सिखों के लिए अलग देश होना चाहिए।

पिछले महीने हुए उपचुनाव में संगरूर सीट से जीतने के बाद मान ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के कक्ष में संविधान के नाम पर शपथ ली और देश की गरिमा के प्रति प्रतिबद्धता का संकल्प लिया। पंजाब से कांग्रेस के कई सदस्यों ने मान के बिरला के कक्ष में शपथ लेने का विरोध किया। लोकसभा के तीन अन्य सदस्यों ने भी बिरला के कक्ष में शपथ ली।

मान ने कहा कि उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष से आग्रह किया है कि उन्हें संसद की विदेश मामलों और रक्षा मामलों पर स्थाई समिति का सदस्य बनाया जाए। संसद से बाहर आने के बाद मान ने भगत सिंह पर अपनी विवादित टिप्पणी का बचाव किया।

पूछने पर मान ने कहा, भगत सिंह ने एक युवा, अंग्रेज नौसेना अधिकारी की हत्या की थी। उन्होंने एक अमृतधारी सिख कांस्टेबल की हत्या की थी। आप उस शख्स को क्या कहेंगे जिसने संसद में बम फेंका? मुझे बताएं, उन्हें क्या कहेंगे?

शिअद (अमृतसर) के प्रमुख मान ने कहा कि वह खालिस्तान के मुद्दे पर अपना समर्थन जारी रखेंगे। उन्होंने कहा, सिखों के लिए एक पृथक देश होना चाहिए। खालिस्तान परमाणु हथियारों से लैस देशों भारत और पाकिस्तान के बीच ‘बफर स्टेट’ के तौर पर काम करेगा।

यह पूछे जाने पर कि वह सिखों के लिए अलग देश की बात क्यों कर रहे हैं जबकि वह भारत की अखंडता की रक्षा करने की शपथ ले रहे हैं, तो उन्होंने कहा, आप मुझे इस पर घेरने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन लद्दाख क्षेत्र में जो हो रहा है, उसके बारे में आप क्या कहेंगे? चीन वहां क्या कर रहा है?

मान ने संगरूर सीट से अपनी जीत को खालिस्तानी आतंकवादी जरनैल सिंह भिंडरावाले को समर्पित किया था। संगरूर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का गृह जिला है।(भाषा)

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

US Space Weapons : चीन-रूस से बढ़ते तनाव के बीच नई Space War की तैयारी, अमेरिका के अंतरिक्ष हथियार कितने खतरनाक हैं?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले सीमेंस कंपनी के अधिकारी, सीएम ने सौंपा 60.49 एकड़ जमीन का आशय पत्र

UCC को लेकर BJP पर बरसे AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी, अल्पसंख्यकों को जानबूझकर निशाना बना रही सरकार

UPI Payment Rules : आम यूजर के लिए UPI रहेगा फ्री, किन ट्रांजेक्शन पर लगेगा चार्ज, जान लीजिए सरकार के नए नियम

UCC पर अमित शाह के बयान का भूपेंद्र चौधरी ने किया स्वागत, बोले- 'मोदी की गारंटी पर देश को भरोसा', महिलाओं के अधिकार होंगे मजबूत

अगला लेख