kundali milan
✕

जिन घरों की स्त्रियां रोज शौहर बदलती हैं, वे जौहर क्या जानें...

Updated: बुधवार, 8 नवंबर 2017 (12:44 IST)
-वेबदुनिया न्यूज डेस्क
उज्जैन। संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्‍मावती' को लेकर जारी विवाद के बीच मध्यप्रदेश के उज्जैन से भाजपा सांसद प्रो. चिंतामणि मालवीय ने बहुत ही तीखी प्रतिक्रिया जाहिर की है। 
 
मध्यप्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रो. मालवीय ने फेसबुक पर लिखी अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि जिन फिल्मकारों के घरों की स्त्रियां रोज अपने शौहर बदलती हैं वे क्या जानें जौहर क्या होता है? अभिव्यक्ति के नाम पर संजय लीला भंसाली की मानसिक विकृति नहीं सहन की जाएगी। 
उन्होंने कहा कि मैं फिल्म पद्मावती का पुरजोर विरोध और बहिष्कार करता हूं। मेरे शुभचिंतकों से अनुरोध करता हूं कि इस फिल्म को बिलकुल न देखें। फिल्म बनाकर चंद पैसों के लालच के लिए इतिहास से छेड़छाड़ करना शर्मनाक और घृणित कार्य है। हर भारतीय नारी की आदर्श रानी पद्मावती पर भारतीयों को गर्व है।
 
उन्होंने आगे लिखा कि रानी पद्मावती ने अपने सतीत्व, देश और समाज की आन, बान और शान के लिए हजारों नारियों के साथ स्वयं को आग में झोंक दिया था। उसे तोड़-मरोड़ कर दिखाना वास्तव में इस देश का अपमान है। भंसाली जैसे लोगों को कोई और भाषा समझ नहीं, इन जैसे लोगों को को सिर्फ जूते की भाषा ही समझ आती है।
प्रो. मालवीय ने कहा कि यह देश रानी पद्मावती का अपमान नहीं सहेगा। हम गौरवशाली इतिहास के साथ छेड़खानी भी बर्दाश्त नहीं कर सकते। अलाउद्दीन खिलजी के दरबारी कवियों द्वारा लिखे गए गलत इतिहास पर संजय लीला भंसाली ने पद्मावती फिल्म बना दी है। यह न सिर्फ गलत है बल्कि निंदनीय है। उल्लेखनीय है कि फिल्म पद्मावती 1 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। भाजपा में भी इस फिल्म को लेकर विरोध है। पार्टी चाहती है कि यह फिल्म गुजरात चुनाव के बाद ही रिलीज हो। 

Show comments

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

तिरुपति मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर को चढ़ाए 200 करोड़ से ज्यादा के स्वर्ण आभूषण, मुख्‍यमंत्री नायडू भी मंदिर पहुंचे

WhatsApp का नया फीचर, अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, फोटो और वीडियो भेजने की भी मिलेगी सुविधा, जानें कैसे करेगा काम

200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

VinFast के सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर आई बड़ी खबर, Evo-Kyo-Kinet लेकर क्या हुआ खुलासा

सभी देखें

अब हाईवे पर भी उतर सकेंगे सेना के विमान, गुजरात में 4 आर्मी एयरक्राफ्ट की सफल लैंडिंग, जानें क्या है रणनीतिक तैयारी

अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' और मुंबई मेयर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी

Parliament Session 2026 : 30 नवंबर को लोकसभा और 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक, क्या है मोदी सरकार का प्लान

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

परीक्षा सुधार में उत्तर प्रदेश का मॉडल पारदर्शिता और जवाबदेही की मिसाल: मुख्यमंत्री

अगला लेख