ramcharitmanas

ममता ने नोटबंदी को बताया हादसा, ट्विटर पर किया यह काम...

Updated: बुधवार, 8 नवंबर 2017 (12:26 IST)
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नोटबंदी को 'डिमो-डिज़ॉस्टर' (नोटबंदी हादसा) बताते हुए बुधवार को  टि्वटर पर अपने डिस्प्ले पिक्चर को काला कर दिया।
 
गौरतलब है कि कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस सहित ज्यादातर विपक्षी दल आज नोटबंदी का एक साल पूरा होने के अवसर पर ‘काला दिवस’ मना रहे हैं। ममता ने सोमवार को घोषणा की थी कि नोटबंदी के एक साल पूरे होने पर वह अपने टि्वटर का डिस्प्ले पिक्चर काला रखेंगी।
 
मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया है, 'मैंने अपना टि्वटर का डिस्प्ले पिक्चर काला कर दिया है। #नोटबंदीहादसा। अपनी आवाज उठाएं। #नवंबर8कालादिवस।'
 
ममता ने मंगलवार को अपने फेसबुक पोस्ट में आरोप लगाया था कि नोटबंदी 'बहुत बड़ा घोटाला' था जिसकी घोषणा कालाधन को सफेद धन में बदलने के निजी हित में की गई थी। उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा है, 'नोटबंदी बड़ा घोटाला है। मैं दुहराती हूं, नोटबंदी बड़ा घोटाला है। यदि विस्तृत जांच की जाए तो यह साबित हो सकता है।'
 
मुख्यमंत्री ने अपने पोस्ट में आरोप लगाया है, 'नोटबंदी कालाधन के खिलाफ लड़ाई नहीं थी। यह सिर्फ सत्तारूढ़ दल के निजी हितों के तहत कालाधन को सफेद धन में बदलने के लिए किया गया था।'
 
उन्होंने लिखा है, 'विदेशी खातों से कोई काला धन वापस नहीं लाया जा सका। विशेष रूप से, इसका परिणाम बड़ा, बहुत बड़ा शून्य रहा।' नोटबंदी ना आतंकवाद से लड़ सकी, ना वह काला धन से लड़ सकी और ना ही देश के विकास में उसने कोई योगदान दिया। लेकिन नोटबंदी के इस शैतान के कारण देश अपने सकल घरेलू उत्पाद का करीब तीन लाख करोड़ रुपए गंवा चुका है।
 
ममता ने लिखा है, 'करोड़ों कामगारों, विशेष रूप से असंगठित क्षेत्र के कामगारों ने अपना रोजगार गंवा दिया। किसान भूखा है। 100 से ज्यादा लोगों की जान चली गई।' तृणमूल कांग्रेस ने आठ नवंबर को नोटबंदी के विरोध में अन्य विपक्षी दलों के साथ मिलकर ‘काला दिवस’ मनाने की घोषणा की है। (भाषा) 
 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख