Daily Horoscope
✕

मदर डेयरी ने आज से दूध की कीमत 2 रुपए प्रति लीटर बढ़ाई

Updated: शुक्रवार, 24 मई 2019 (20:46 IST)
नई दिल्ली। मदर डेयरी ने शुक्रवार को दूध की कीमतों में 2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। कंपनी ने कहा है कि पशुचारे की महंगाई की वजह से उसे किसानों को दूध की खरीद के लिए अधिक भुगतान करना पड़ रहा है। 
 
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में दूध की बिक्री करने वाली प्रमुख कंपनी ने 2 साल से अधिक समय के बाद दूध के दाम बढ़ाए हैं। इससे कुछ दिन पहले अमूल ने दूध के दाम 2 रुपए लीटर बढ़ाए थे। मदर डेयरी ने केवल पॉली पैक दूध की कीमतों में ही वृद्धि की है। टोकन के जरिए बेचे जाने वाले दूध के दाम नहीं बढ़ाए गए हैं।
 
कंपनी ने बयान में कहा कि 1 लीटर के पैक पर केवल 1 रुपए और आधा लीटर के पैक पर 2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। इस तरह आधा लीटर के पैक पर 1 रुपए की वृद्धि होगी। दिल्ली-एनसीआर में प्रतिदिन 30 लाख लीटर से अधिक दूध की आपूर्ति करने वाली कंपनी ने इससे पूर्व मार्च 2017 में कीमत बढ़ाई थी।
 
कंपनी ने कहा कि पिछले 3-4 महीनों से दूध खरीद की लागत लगातार बढ़ रही है। चारे और श्रम की लागत में 15 से 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। हमें दूध उत्पादकों को पिछले साल की तुलना में 7-8 प्रतिशत तक अधिक का भुगतान करना पड़ रहा है जबकि उपभोक्ताओं के लिए कीमतों में अभी तक वृद्धि नहीं की गई थी।
 
मदर डेयरी डेयरी किसानों को लाभकारी कीमतों के साथ अपना समर्थन देना जारी रखेगी और यह भी मूल्यवृद्धि का मुख्य कारण है। कंपनी किसानों को बिक्री का करीब 80 प्रतिशत लाभ वापस करती है। नई दर के अनुसार फुल क्रीम दूध की कीमत अब 52 रुपए की जगह 53 रुपए प्रति लीटर होगी जबकि आधा लीटर वाले पैक का दाम 26 रुपए से बढ़कर 27 रुपए हो जाएगा।
 
फुल क्रीम (प्रीमियम) दूध 55 रुपए प्रति लीटर और आधा लीटर दूध 28 रुपए में बेचा जाएगा। टोंड मिल्क की दर को 41 रुपए से बढ़ाकर 42 रुपए प्रति लीटर किया गया है। आधे लीटर के पैक का दाम 21 रुपए से बढ़ाकर 22 रुपए किया गया है।
 
डबल टोंड मिल्क (लाइव लाइट) को 34 रुपए के स्थान पर अब 36 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से बेचा जाएगा। 500 मिली के पैक का दाम 18 रुपए से बढ़ाकर 19 रुपए कर दिया गया है। आधा लीटर वाले स्कीम्ड मिल्क (डाइट्ज) की कीमत 20 से बढ़ाकर 21 रुपए कर दी गई है।
 
गाय के दूध के मामले में 1 लीटर पॉली पैक की दर में कोई वृद्धि नहीं हुई है, लेकिन आधा लीटर के पैक पर कीमत 1 रुपए बढ़ाकर 22 रुपए की गई है। 
Show comments

Electric Scooter : Bajaj Chetak, TVS, Hero, Honda और Suzuki, Ather और River की उड़ी नींद, Vespa का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचाने आया तहलका

Nvidia केस में मेगास्पीड की एंट्री से हड़कंप, क्‍या चीन से लेकर सिंगापुर और अमेरिका तक फैला है नेटवर्क?

सोनिया गांधी की नीतीश पर टिप्पणी से बवाल, भड़की JDU, जानिए ऐसा क्या लिख दिया कांग्रेस नेता ने

Assam Train Accident : सिग्नल रेड है ब्रेक नहीं लग रहा, लोको-पायलट के ये बोलते ही आई धड़ाम की आवाज, असम रेल हादसे का सामने आया Video

सरकारी नौकरी वालों पर गि‍र सकती है गाज, समय से पहले र‍िटायर कर सकती है सरकार, क्‍या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?

सभी देखें

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव, 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी होंगे आसान

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बड़ा आतंकी हमला, DSP और सब-इंस्पेक्टर समेत 10 पुलिसकर्मियों की मौत

बिरसा मुंडा जयंती पर MP को बड़ी सौगात देंगे CM मोहन यादव, 1353 करोड़ की सिंचाई परियोजना का करेंगे लोकार्पण

अयोध्या दीपोत्सव में 220 टन रेत से बना भव्य 'राम दरबार', 58 फुट लंबी कलाकृति ने रचा विश्व रिकॉर्ड

CM योगी का बड़ा फैसला, 1057 नवचयनित दरोगाओं की 84.56 करोड़ रुपये की रिकवरी माफ, जानिए किसे मिलेगा फायदा

अगला लेख