• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. More than 71000 cases pending for 30 years in High Courts
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , शुक्रवार, 28 जुलाई 2023 (18:35 IST)

Pending Cases : मुकदमों से परेशान देश, हाईकोर्ट में लंबित हैं 71 हजार से ज्‍यादा केस

Pending Cases : मुकदमों से परेशान देश, हाईकोर्ट में लंबित हैं 71 हजार से ज्‍यादा केस - More than 71000 cases pending for 30 years in High Courts
Pending Cases in High Court : सरकार ने शुक्रवार को कहा कि विभिन्न उच्च न्यायालयों में 71000 से अधिक मामले विगत 30 वर्षों से ज्यादा समय से लंबित हैं। इस साल 24 जुलाई तक उच्च न्यायालयों में 71,204 मामले 30 साल से अधिक समय से लंबित थे। इसी तरह, जिला और अधीनस्थ अदालतों में 1,01,837 मामले 30 वर्षों से अधिक समय से लंबित हैं।
 
विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि निचली अदालतों में 30 साल से अधिक पुराने 1.01 लाख से अधिक मामले लंबित हैं। मेघवाल ने कहा, इस साल 24 जुलाई तक उच्च न्यायालयों में 71,204 मामले 30 साल से अधिक समय से लंबित थे। इसी तरह जिला और अधीनस्थ अदालतों में 1,01,837 मामले 30 वर्षों से अधिक समय से लंबित हैं।
 
मंत्री ने 20 जुलाई को संसद के उच्च सदन को बताया था कि देश की विभिन्न अदालतों में लंबित मामले पांच करोड़ का आंकड़ा पार कर गए हैं। मेघवाल ने कहा था कि विभिन्न अदालतों- उच्चतम न्यायालय, 25 उच्च न्यायालय और अधीनस्थ अदालतों में 5.02 करोड़ से अधिक मामले लंबित हैं।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)
ये भी पढ़ें
BJP ने साधा विपक्ष पर निशाना, कहा- खटक रही है देश की तरक्की...