sawan somwar

मानसून अपडेट : केरल में समय से 3 दिन पहले दस्तक देगा मानसून

Updated: शुक्रवार, 18 मई 2018 (22:28 IST)
नई दिल्ली। केरल में इस बार दक्षिण पश्चिम मानसून के 29 मई को दस्तक देने की संभावना है। मानसून केरल में आमतौर पर 1 जून को पहुंचता है। मौसम विभाग के मुताबिक इस बार इसके 3 दिन पहले 29 मई को केरल में दस्तक देने की संभावना है।
 
 
माना जा रहा है कि केरल में समय से पहले मानसून आने से देश के अन्य हिस्सों में भी यह समय से 1-2 दिन पहले पहुंच सकता है। भीषण गर्मी से त्रस्त लोगों के लिए यह पूर्वानुमान राहत देने वाला है।
 
मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान और दक्षिणी प्रायद्वीप पर मानसून से पहले की बारिश समेत 6 कारकों के आधार पर यह पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग ने कहा कि गणना संबंधी कारकों की त्रुटियों के कारण इसमें अधिकतम 4 दिन का अंतर हो सकता है यानी मानसून 29 मई से 4 दिन पहले या 4 दिन के बाद भी आ सकता है।
 
मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून अंडमान सागर में आमतौर पर 20 मई तक सक्रिय हो जाता है और लगभग 1 सप्ताह में गति पकड़ता है। इस वर्ष इसके 23 मई तक बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर में सक्रिय होने का अनुमान है। इस विलंब से हालांकि मानसून के आगमन पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
 
मानसून के दिल्ली पहुंचने की तिथि 29 जून है और 15 जून के आसपास मानसून पूर्वी उत्तरप्रदेश में दस्तक देता है। केरल में समय से पहले मानसून के पहुंचने से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि उत्तर भारत में भी यह जल्दी पहुंचेगा लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है, क्योंकि यह बाद की परिस्थितियों पर भी निर्भर करेगा।
 
केरल में पिछले साल 30 मई को मानसून पहुंचा था। वर्ष 2016 में यह 8 जून, 2015 में 5 जून, 2014 में 6 जून तथा 2013 में 1 जून को पहुंचा था। वर्ष 2017 में मानसून को लेकर मौसम विभाग का अनुमान 30 मई था और मानसून का आगमन भी 30 मई को ही हुआ था। (वार्ता)

Show comments

सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला करने वाला कौन? निहंग की पहचान हुई, पुलिस पूछताछ में बताई हमले की वजह

BSNL के 2 रिचार्ज प्लान में बड़ा बदलाव, ₹1 वाले प्लान में घटे फायदे; ₹2,399 प्लान में मिली 47 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी

Bharat Tiwari : एनकाउंटर में मारे गए भारत तिवारी के परिवार को मिलेगी आर्थिक मदद और सरकारी नौकरी, बिहार सरकार का बड़ा फैसला

Air India के सभी पायलटों का होगा अनिवार्य डोप टेस्ट, Phuket-Delhi फ्लाइट हादसे के बाद बढ़ी सख्ती, नियमों से आगे बढ़कर लिया फैसला

ChatGPT और Google Gemini ने पार किया 1 अरब यूजर्स का आंकड़ा, AI की दुनिया में बदल गया मुकाबला

सभी देखें

NALSAR छात्रों को बड़ी राहत, BCI ने बदला अपना आदेश, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स की प्रैक्टिस पर लगी रोक हटाई

परिसीमन पर तमिलनाडु CM विजय ने PM मोदी को लिखा पत्र, लोकसभा सीटों की संख्या 543 पर स्थायी रूप से तय करने की मांग

उत्तराखंड के चमोली में निर्माणाधीन टनल ढही, कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू

राम मंदिर के पुजारियों का नया ड्रेस कोड लागू, अब बिना सिले वस्त्रों में होगी रामलला की पूजा!

पटियाला में किराए का घर देखने गए दंपति पर पिटबुल का हमला, पत्नी की सर्जरी, CCTV वीडियो वायरल

अगला लेख