Hanuman Chalisa
✕

Weather Update: बिहार और बंगाल में मानसून की वापसी की संभावना, गुजरात और महाराष्ट्र में हुई भारी वर्षा

Updated: सोमवार, 11 अक्टूबर 2021 (09:09 IST)
नई दिल्ली। पश्चिम और उत्तर-पश्चिम दिशा से लगातार शुष्क हवाओं के कारण अगले 24 घंटे के दौरान गुजरात, छत्तीसगढ़ और पूरे मध्यप्रदेश, झारखंड, बिहार और महाराष्ट्र, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

ALSO READ: Weather Update: राजस्थान और गुजरात से मानसून वापस, कहीं-कहीं वर्षा के आसार
 
स्काईमेट के अनुसार चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तरी अंडमान सागर और आसपास के क्षेत्रों में औसत समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर है। इसके प्रभाव में अगले 24 से 48 घंटों के दौरान इसी क्षेत्र से कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है। इसके और तेज होने और अगले 4 से 5 दिनों में पश्चिम उत्तर-पश्चिम दिशा में दक्षिण ओडिशा और उत्तरी आंध्रप्रदेश तट की ओर बढ़ने की उम्मीद है। चक्रवात परिसंचरण पूर्वी मध्य अरब सागर के ऊपर है, जो समुद्र तल से 4.5 किमी ऊपर तक फैला हुआ है और ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुका हुआ है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्य पाकिस्तान और इससे सटे इलाकों पर बना हुआ है।
 
पिछले 24 घंटों के दौरान दक्षिण गुजरात, मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, गोवा, तटीय कर्नाटक और तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई। तटीय ओडिशा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, केरल, आंतरिक कर्नाटक, मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों, तेलंगाना के शेष हिस्सों, आंध्रप्रदेश और असम के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। गुजरात, गंगीय पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम के शेष हिस्सों, लक्षद्वीप और दक्षिण राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश हुई।
 
अगले 24 घंटों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, कर्नाटक, कोंकण और गोवा के कुछ हिस्सों, तमिलनाडु, लक्षद्वीप और केरल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं भारी भारी बारिश होने की संभावना है। तटीय आंध्रप्रदेश, रायलसीमा, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा और दक्षिण गुजरात के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पूर्वोत्तर भारत, गंगीय पश्चिम बंगाल, तटीय ओडिशा, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश संभव है। राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों और गुजरात के कच्छ क्षेत्र में दिन गर्म रहेगा और वहां का तापमान 38 से 39 डिग्री के बीच रह सकते हैं।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख