suvichar
✕

मौसम अपडेट : मानसून को लेकर आई अच्छी खबर, IMD ने दी बड़ी जानकारी

Updated: रविवार, 4 जुलाई 2021 (21:02 IST)
नई दिल्ली। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव एम राजीवन ने रविवार को कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून एक विराम के बाद एक बार फिर सक्रिय चरण में जाने के लिए तैयार है और पूर्वानुमान मॉडल के संकेत दर्शाते हैं कि 8 जुलाई से बारिश संबंधी गतिविधियां तेज होंगी।

उन्होंने कहा कि प्रारूपों में बंगाल की खाड़ी में मौसम तंत्र बनने का संकेत है।करीब तीन दशकों से दक्षिण-पश्चिम मानसून पर अनुसंधान कर रहे राजीवन ने ट्वीट किया, भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के प्रारूप आठ जुलाई से दक्षिण, पश्चिम तटीय और पूर्व मध्य भारत में बारिश संबंधी गतिविधियों की वापसी, वृद्धि का संकेत देते हैं।

प्रारूप 12 जुलाई को बंगाल की खाड़ी के ऊपर मौसम तंत्र बनने और उसके बाद सक्रिय मानसून चरण के शुरुआती संकेत भी दे रहे हैं।जून के शुरुआती ढाई हफ्तों में बारिश के अच्छे दौर के बाद 19 जून से दक्षिण-पश्चिम मानसून आगे नहीं बढ़ा है। दिल्ली, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, पंजाब और पश्चिमी राजस्थान में अब तक मानसून नहीं पहुंचा है।
ALSO READ: बेंगलुरु में अनलॉक : Corona नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नजर रखेंगी 54 विशेष टीमें
यह पूछे जाने पर कि दिल्ली समेत बाकी हिस्सों में मानसून के कब तक पहुंचने की उम्मीद है, उन्होंने कहा कि यह 11 जुलाई के आसपास हो सकता है।जुलाई के लिए अपने पूर्वानुमान में भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि कुल मिलाकर इस महीने देशभर में अच्छी बारिश होगी।
ALSO READ: आंदोलनकारी किसानों का ऐलान, मानसून सत्र के दौरान संसद के बाहर हर दिन करेंगे प्रदर्शन
हालांकि उत्तर भारत के कुछ हिस्सों, दक्षिणी प्रायद्वीप के कुछ हिस्सों, मध्य, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में सामान्य और सामान्य से कम श्रेणी की बारिश देखने को मिल सकती है।विभाग ने कहा कि मौसम तंत्र के अभाव में सात जुलाई तक मानसून की प्रगति के लिए अनुकूल परिस्थितियां नहीं हैं।(भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख