Daily Horoscope
✕

मौसम अपडेट : इन राज्यों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की चेतावनी

Updated: गुरुवार, 6 जून 2019 (10:30 IST)
नई दिल्ली। मानसून इस वर्ष पिछले वर्ष की अपेक्षा देर से देश में दस्तक दे रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 8 जून की मध्यरात्रि तक मानसून केरल पहुंच सकता है।
 
मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक अगले 36 घंटों में केरल में भारी बारिश हो सकती है। साथ ही अगले कुछ दिनों में मानसून के रफ्तार पकड़ने के आसार हैं।
 
भारतीय मौसम विभाग की तरफ से जारी ताजा बुलेटिन के मुताबिक देश के कुछ इलाकों में तेज आंधी के साथ तूफान आ सकता है। साथ ही भारी बारिश होने की भी चेतावनी जारी की गई है।
 
मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिम बंगाल, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा के साथ असम और मेघालय में भारी बारिश हो सकती है। केरल, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश में भी भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है। 
 
राजस्थान-मध्यप्रदेश में गर्मी का कहर : मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान, मध्यप्रदेश और विदर्भ के इलाकों में तेज गर्म हवाएं परेशान कर सकती हैं। इसके अतिरिक्त हरियाणा के कुछ इलाके, मराठवाड़ा और तेलंगाना में भी गर्मी अभी कहर बरपाएगी।
 
इन राज्यों में हो सकती है हवाओं के साथ बारिश : मौसम विभाग के अनुसार तमिलनाडु, पुड्डुचेरी में आंधी आने की आशंका है।
 
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, विदर्भ, छत्तीसगढ़, कर्नाटक के अंदरूनी हिस्सों में भी तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की आशंका है।
 
केरल में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ बारिश हो सकती है। हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पंजाब और पश्चिमी उत्तरप्रदेश में आंधी-तूफान आ सकता है। (file photo)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख