Hanuman Chalisa

मानसून के आगे बढ़ने की संभावना, गुजरात और उसके आसपास के समुद्र से मछुआरों को दूर रहने की सलाह

सोमवार, 17 जून 2019 (19:56 IST)
पुणे। मध्य अरब सागर, बंगाल की खाड़ी, कर्नाटक और साथ ही दक्षिण कोंकण और गोवा, आंध्रप्रदेश के कुछ हिस्सों तथा उत्तर-पूर्व तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय इलाके, सिक्किम और ओडिशा के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए स्थिति अनुकूल है।
 
पश्चिम बंगाल के पर्वतीय हिस्से, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, तटीय आंध्रप्रदेश, गुजरात और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अलग-अलग स्थानों पर तेज से अति तेज वर्षा होने के आसार हैं।

उत्तर-पूर्व के साथ-साथ मध्य अरब सागर और गुजरात तट से सटे इलाकों में समुद्र की स्थिति खराब रहने का अनुमान है इसलिए अगले 24 घंटे तक इन इलाके में मछुआरों को नहीं जाने की सलाह दी गई है।
 
पूर्वोत्तर के साथ-साथ मध्य अरब सागर से सटे हुए क्षेत्र में 50-60 किमी प्रतिघंटे की तेज गति से हवा चल सकती है जो 70 किमी प्रति घंटे की गति तक पहुंच सकती है। गुजरात के समुद्री तट और आसपास के इलाकों में 17 जून की शाम से 40-50 किमी प्रतिघंटे की गति से तेज हवा चल सकती है।
 
दिन का तापमान कोंकण, गोवा, मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों में सामान्य से ऊपर रहा। ओडिशा, मध्यप्रदेश, 
उत्तर आंतरिक कर्नाटक और मराठवाड़ा के शेष हिस्सों में तापमान सामान्य से काफी ऊपर रहा।

छत्तीसगढ़, रॉयलसीमा के कुछ हिस्सों में तथा पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, झारखंड, बिहार, पूर्वी उत्तरप्रदेश, विदर्भ, तटीय आंध्रप्रदेश और तेलंगाना के शेष हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से अत्यधिक ऊपर रहा।
 
उत्तरप्रदेश, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, ओडिशा और राजस्थान के शेष हिस्सों में तापमान सामान्य से नीचे रहा जबकि हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान के कुछ हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से काफी नीचे रहा। 

Show comments

राहुल गांधी की हुंकार, PM जवाब दिए बिना नहीं निकल पाएंगे, कहा- पहले प्रधान इस्तीफा दें फिर...

कांग्रेस के धरने की सरकार को नहीं लग पाई भनक, अचानक पीएम आवास पर बैठे बड़े नेता, सरकार के सामने रखीं 5 मांगें

Maruti Suzuki की कारें महंगी, देने होंगे 30,000 रुपए से ज्यादा, जानिए क्यों बढ़ रही हैं कीमतें, किन मॉडल्स पर पड़ेगा असर

Top 10 Scooters : TVS iQube, Bajaj Chetak और Ather Rizta की रिकॉर्ड बढ़त, Honda Activa का दबदबा कायम

Electric Scooter कैसे शहरी सफर को बना रहे हैं आसान, कौनसे फीचर्स लोगों को लुभा रहे हैं

सभी देखें

PM आवास के बाहर प्रदर्शन के बाद एक्शन, प्रियंका भी हिरासत में, सोनिया गांधी थाने पहुंचीं

CJP Protest : दिल्ली में झड़प के बीच गुरुद्वारा बंगला साहिब बना सहारा, घायल प्रदर्शनकारियों और राहगीरों को मिली मदद

नए भारत के ‘नए यूपी’ में नहीं होगा किसी विदेशी आक्रांता का स्मारक व मेला : CM योगी

मध्यप्रदेश विधानसभा में UCC विधेयक पारित, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद कानून के रूप में होगा लागू

विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में स्‍थापित होंगे 'शोधपीठ', योगी कैबिनेट ने दी प्रस्ताव को मंजूरी

अगला लेख