Hanuman Chalisa
✕

बंदर को पेट्रोल पीने की लत

Updated: शनिवार, 11 नवंबर 2017 (17:39 IST)
चंडीगढ़। आपने नशा करने वाले जानवरों के बारे में सुना होगा। नशे में बहकने वाले जानवरों के बारे में सुना पढ़ा होगा लेकिन यह नहीं सुना होगा कि किसी बंदर को पेट्रोल पीने की आदत पड़ गई है।
 
हरियाणा के पानीपत में एक ऐसा बंदर है जोकि पेट्रोल पीने का आदी हो गया लगता है और इसे पानीपत के एक बाजार में इन दिनों एक खास तौर पर देखा जा रहा है। इसकी खासियत है कि यह बंदर वहां के कुछ व्यस्त बाजारों में खड़ी मोटर साइकलों के पेट्रोल पाइप अपने दांतो से काट देता है। इसके बाद बाइक का सारा पेट्रोल पी जाता है। 
 
पानीपत के इंसार बाजार का यह बंदर ना किसी दुकान से सामान चुराता है ना खाने पीने के सामान पर झपटता है। यह बंदर तो बस वहां किसी भी बाइक के आकर खड़े होने का इंतजार करता है ताकि उसके पेट्रोल पर हाथ मार सके।  
 
इस बंदर की लोकप्रियता अब महज पानीपत और हरियाणा तक नहीं बल्‍कि धीरे-धीरे धीरे पूरे देश में फैल रही है। इसकी वजह है इसका सोशल मीडिया पर चर्चित होना। कई भुक्त भोगियों ने इसकी तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंटस पर शेयर की है, जिसके चलते अब यह काफी जाना पहचाना बन चुका है। 
 
लोगों ने बताया कि जब भी कोई बाइक बाजार में आकर खड़ी होती है ये बंदर चुपचाप वहां आकर बैठ जाता है और मौका लगते ही पेट्रोल पाइप को दांत से काट कर उसका पेट्रोल पी जाता है। कई बार भगाने के बाद भी बंदर ने अपनी ना आदत छोड़ी है ना अपना इलाका। 

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

भारत ने वेस्टइंडीज को होलकर में दी 14 रनों से मात, अर्शदीप का कमाल

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी ने इंडीज के खिलाफ भारत को 223 रनों तक पहुंचाया

CJP Protest : सीजेपी आंदोलन फिर होगा शुरू? अभिजीत दिपके ने बॉन्ड की खबरों को नकारा, दिल्ली पुलिस ने क्या बताया

IndiGo : दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से निकला धुआं, हैदराबाद में करानी पड़ी लैंडिंग

लखनऊ कांग्रेस कार्यालय में हंगामा, पदभार समारोह में अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों के बीच मारपीट, चले जूते

अगला लेख