Hanuman Chalisa
✕

अजहरुद्दीन को इस पार्टी ने दिया चुनाव लड़ने का न्योता

Updated: शुक्रवार, 20 अक्टूबर 2017 (21:49 IST)
हैदराबाद। तेलंगाना में कांग्रेस ने पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन को वर्ष 2019 में प्रस्तावित राज्य विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए आमंत्रित किया है।
 
कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष एन. उत्तम कुमार रेड्डी ने से कहा कि ‘हम उन्हें (अजहरुद्दीन) को आमंत्रित कर रहे है। रेड्डी ने कहा कि पूर्व क्रिकेटर द्वारा तेलंगाना में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए अपनी उत्सुकता जाहिर करने के बाद उन्होंने अजहरुद्दीन को आमंत्रित किया है। अजहरुद्दीन ने कल यहां एक कार्यक्रम में कहा था कि यदि हम फिर एक साथ मिलकर काम करें तो हमारी कांग्रेस सरकार तेलंगाना में आएंगी। 
 
इसके बाद रेड्डी ने कहा कि मैं तेलंगाना में आपको आमंत्रित कर रहा हूं। आप सांसद या विधायक जो भी चाहते है, का चुनाव लड़ सकते है। हम चुनाव लड़ने के लिए आपको बुलाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य कांग्रेस तेलंगाना में अजहरुद्दीन को चुनाव में खड़ा करना चाहेगी और पार्टी यह भी चाहती है कि वे प्रचार भी करें। हैदराबाद के रहने वाले अजहरुद्दीन उत्तरप्रदेश के मुरादाबाद से कांग्रेस सांसद रह चुके हैं। उन्होंने वर्ष 2014 में राजस्थान से लोकसभा चुनाव भी लड़ा था लेकिन वे हार गए थे। (भाषा)

Show comments

INDIA ब्लॉक मार्च मामले में सुनवाई, CJI सूर्यकांत ने वकीलों की भूमिका पर उठाए सवाल

सागर SP पद से हटाए गए IPS अनुराग सुजानिया ने छोड़ी नौकरी, DGP को दिया इस्तीफा

'हैप्पी दिवाली मोदीजी', राहुल गांधी ने फिर दी खुली बहस की चुनौती, बोले- डरिए मत, सामने आइए

Vivo Y32 5G : सस्ते में मिलेगा वीवो का 5G स्मार्टफोन, 37 घंटे चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स

Samsung Galaxy S27 Ultra की कीमत कितनी होगी? नए कैमरा डिजाइन और प्राइवेसी डिस्प्ले के साथ 2027 में होगा लॉन्च

सभी देखें

गुजरात में फूड सेफ्टी ऑफिसर के पदों पर बंपर भर्ती: जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

2 बच्चों के नियम पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सवाल: क्या चुनाव लड़ने की शर्त अब हो गई है बेमानी?

विवेक रामास्वामी को हराकर एमी एक्टन ने जीता चुनाव, ओहायो में 20 साल बाद डेमोक्रेट्स की वापसी

LIVE: मिड टर्म इलेक्शन में ट्रंप को बड़ा झटका, अमेरिकी कांग्रेस में खत्म हुआ दबदबा

Weather Alert: कमजोर पड़ा चक्रवात 'मुरासु', इन राज्यों में झमाझम बारिश के आसार; जानिए अपने इलाके का हाल

अगला लेख