suvichar

क्या आतंकी हमला था मोहाली में इंटेलिजेंस बिल्डिंग के बाहर हुआ धमाका?

Updated: मंगलवार, 10 मई 2022 (11:34 IST)
चंडीगढ़। पंजाब के मोहाली में पुलिस के खुफिया इकाई के मुख्यालय परिसर में सोमवार रात रॉकेट चालित ग्रेनेड से हमला किया गया, जिससे इमारत की एक मंजिल की खिड़की के शीशे टूट गए। हालांकि, इससे हुए विस्फोट में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन राजनीतिक दलों ने इसे चिंताजनक और चौंकाने वाला करार दिया।
 
यह धमाका शाम करीब 7.45 बजे मोहाली के सेक्टर 77 स्थित कार्यालय में हुआ। विस्फोट के कारण इमारत की एक मंजिल की खिड़की के शीशे टूट गए।
 
मोहाली पुलिस ने एक बयान में कहा, 'शाम 7.45 बजे सेक्टर 77, एसएएस नगर में पंजाब पुलिस खुफिया मुख्यालय परिसर में एक मामूली विस्फोट की सूचना मिली। किसी नुकसान की सूचना नहीं है। वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर हैं और मामले की जांच की जा रही है। फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है।'
 
अधिकारी ने कहा, 'विस्फोट एक रॉकेट दागे जाने जैसा था। कोई हताहत नहीं हुआ है।' उन्होंने बताया कि फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि घटना को लेकर एक प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। यह पूछे जाने पर कि क्या यह आतंकी हमला है, तो उन्होंने कहा कि जांच जारी है।
 
चंडीगढ़ पुलिस की एक त्वरित प्रतिक्रिया टीम को भी खुफिया कार्यालय भवन के पास तैनात किया गया। पंजाब पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। यह विस्फोट 24 अप्रैल को चंडीगढ़ की बुड़ैल जेल के पास एक विस्फोटक उपकरण की बरामदगी के बाद हुआ है।
 

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

क्‍या BRICS से खत्‍म होगा अमेरिका का दबदबा, ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियान के दावे में कितना दम?

UP चुनाव में जीत के लिए बीजेपी को 18 हजार 900 बूथ की जरूरत, जानिए कौनसे हैं वो जिताने वाले बूथ?

BRICS की यह तस्वीर क्‍या दुनिया का नया वर्ल्ड ऑर्डर है, क्‍यों मोदी, पुतिन और जिनपिंग की मुलाकात पर है सबकी नजर?

रायसेन गोलीकांड का Live वीडियो आया सामने, जेल प्रहरी पर फायरिंग के बाद सिर पर किया अटैक, आंखों में मिर्च डाली

इस तारीख को आएंगी लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सवा करोड़ बहनों को देंगे तोहफा

अगला लेख