Daily Horoscope

भाजपा कार्यकर्ताओं से बोले मोदी, करें जरूरतमंदों की सहायता

Written By भाषा
Updated: सोमवार, 6 अप्रैल 2020 (15:02 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय जानता पार्टी (भाजपा) के 40वें स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं को सोमवार को शुभकामनाएं दीं और उनसे कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने की कोशिशों के दौरान जरूरतमंदों की सहायता करने को कहा।
 
पार्टी के लिए दशकों तक कड़ी मेहनत करने वालों के योगदान को याद करते हुए मोदी ने कहा कि उन्हीं लोगों के कारण भाजपा को करोड़ों भारतीयों की सेवा का अवसर मिला।
ALSO READ: प्रियंका चोपड़ा ने पीएम मोदी को कहा धन्यवाद, बोलीं- सब साथ में बेहद मजबूत हैं...
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया कि भाजपा के स्थापना दिवस पर पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। इस अवसर पर उन सभी को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि जिन्होंने अपने खून-पसीने से पार्टी को सींचा। उनकी वजह से ही भाजपा को आज देशभर में करोड़ों भारतीयों की सेवा करने का अवसर मिला है।
 
प्रधानमंत्री ने साथ ही कहा कि भाजपा को जब भी राष्ट्र की सेवा का अवसर मिला है, उसने सुशासन और गरीबों के सशक्तीकरण पर ध्यान केंद्रित किया है।
 
उन्होंने कहा कि जब भी भाजपा को सेवा करने का मौका मिला, पार्टी ने सुशासन और गरीबों के सशक्तीकरण पर जोर दिया। पार्टी के सिद्धांतों के अनुरूप हमारे कार्यकर्ताओं ने लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए परिश्रम की पराकाष्ठा की और समाजसेवा की नई मिसाल भी कायम की।
 
मोदी ने ट्वीट किया कि भाजपा का 40वां स्थापना दिवस ऐसे समय में आया है, जब देश कोविड-19 से लड़ रहा है। मैं कार्यकर्ताओं से आग्रह करता हूं कि वे पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डाजी के दिशा-निर्देशों का पालन करें और सामाजिक दूरी की महत्ता समझते हुए जरूरतमंदों की मदद करें। एकजुट होकर भारत को कोविड-19 से मुक्त करें। (भाषा)
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख