Daily Horoscope
✕

महाराष्‍ट्र में भाजपा की बड़ी जीत, क्या बोले मोदी...

Updated: मंगलवार, 10 अक्टूबर 2017 (14:21 IST)
नई दिल्ली। महाराष्ट्र में पंचायत चुनाव में मिली बड़ी जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को बधाई दी है और भाजपा के विकास के एजेंडे को समर्थन देने के लिए महाराष्ट्र की जनता का शुक्रिया अदा किया है।
 
प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा, 'मैं पूरे राज्य में ग्राम पंचायत चुनाव में शानदार प्रदर्शन के लिये महाराष्ट्र भाजपा, देवेन्द्र फडणवीस और राव साहब दानवे को बधाई देता हूं।'
 
मोदी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में महाराष्ट्र भाजपा ने शानदार जीत दर्ज की है जो भाजपा के विकास के एजेंडे को किसानों, युवाओं और गरीबों के जबर्दस्त समर्थन को प्रदर्शित करता है।
 
उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत चुनाव में राज्यभर में भाजपा के प्रभावशाली प्रदर्शन के लिए मैं महाराष्ट्र के लोगों का आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने मराठी में ट्वीट किया, 'महाराष्ट्रतील जनतेचे मन:पुर्वक आभार।'
 
खबरों के अनुसार, महाराष्ट्र में पंचायत चुनाव के अब तक प्राप्त नतीजों में भाजपा ने करीब 50 फीसदी सीटों पर जीत दर्ज की है। 7 अक्टूबर को हुए 3,884 ग्राम पंचायत चुनावों में से 2,974 पंचायत के नतीजे घोषित हुए जिसमें भाजपा को 1457 सीटों पर जीत मिली। ग्राम पंचायत चुनावों में दूसरी पार्टियां भाजपा से काफी पीछे हैं।
 
कांग्रेस को अब तक 301 सीटों पर जीत मिली हैं। वहीं 222 सीटों पर शिव सेना ने कब्जा किया है। एनसीपी ने 194 सीट पर बाजी मारी है। (भाषा) 

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

अलीपुरद्वार में सुवेंदु अधिकारी ने किया एसटी गर्ल्स हॉस्टल का दौरा, बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण

Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग की नई करतूत का खुलासा, इस्तीफे के पहले पत्नी के साथ मिलकर किया था ये कांड?

फ्रेजाइल फाइव से 440 स्पेस स्टार्टअप तक: GTA 6 के बहाने पीएम मोदी ने दिखाई भारत की बदलती तस्वीर?

आलिया भट्ट, आर्यन खान से लेकर वैभव सूर्यवंशी तक, TIME100 Next India की पहली लिस्ट जारी

भोपाल में 96 लाख रुपए की 9700 लीटर अवैध शराब पकड़ाई, 1075 पेटियों सोम डिस्टिलरीज दर्ज, ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

अगला लेख