suvichar
✕

पंक्चर बनाते थे वीरेन्द्र कुमार, बने मोदी के मंत्री...

Updated: रविवार, 3 सितम्बर 2017 (16:25 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में डॉ. वीरेंद्र कुमार के रूप में एक ऐसा चेहरा शामिल हुआ है जो साइकिल की मरम्मत और पंक्चर लगाने से लेकर स्कूटर पर घूमकर जन सेवा करते हुए छठी बार लोकसभा का सदस्य है।
 
श्रम मंत्रालय से संबद्ध संसद की स्थायी समिति के अध्यक्ष डॉ कुमार मध्य प्रदेश में टीकमगढ़ से 16वीं लोकसभा के सदस्य हैं। दलित जाति के खटीक समुदाय से ताल्लुख रखने वाले डॉ. कुमार अपनी सादगी और सीधेपन के लिए मशहूर है।
 
बजाज के पुराने हरे रंग के स्कूटर पर सफेद कुर्ता पजामा पहने सागर और टीकमगढ़ से सांसद रहते हुए उन्होंने जन सेवा करते रहे हैं और इसके लिए उन्हें खूब ख्याति भी मिली।
 
डॉ. कुमार जेपी आंदोलन के दौरान भी राजनीति में सक्रिय रहे और इसकी वजह से उन्हें 16 माह तक जेल की सजा भी काटनी पड़ी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, विश्व हिंदू परिषद और भारतीय जनता पार्टी में विभिन्न पदों पर रहते हुए मंत्रिमंडल में राज्य मंत्री के रूप में शामिल किए गए हैं।
 
सागर में 27 फरवरी 1954 को जन्मे डॉ. कुमार एक पुत्र और एक पुत्री के पिता है और उनकी पत्नी कमल खटीक गृहिणी हैं। डॉ. कुमार सागर से पहली बार 1996 में सागर से 11वीं लोकसभा के लिए चुने गए और तब से लगातार लोकसभा के सदस्य है। पिछले दो बार से वह टीकमगढ़ लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। (वार्ता) 
 

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

LIVE: दिल्ली में आज CJP का तिरंगा मार्च, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले बड़ा फैसला, 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क

दिल्ली की रामलीला में 30 फुट के 'कॉकरोच' का होगा दहन, रावण-कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ जलेगा पुतला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मीडिया रिपोर्ट के आधार पर नहीं ले रहे संज्ञान, CJP प्रदर्शन मामले में केंद्र ने दी माफी पर सफाई

Voter List Update: 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का रिवीजन करेगा चुनाव आयोग, 2027 में 18 साल के होने वाले युवा भी कर सकेंगे आवेदन

अगला लेख