suvichar

मोदी के मंत्री बोले- हम तो सांप को भी दूध पिलाते हैं, ये ही कभी कभी हमें डराते भी हैं...

Updated: गुरुवार, 2 जनवरी 2020 (20:21 IST)
बेगूसराय। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि हम पर प्राय: कट्टरवादी होने के आरोप लगते हैं। हमारी संस्कृति की यही उदारता है। हम लोग चींटियों को मीठा खिलाते हैं और सांप को दूध पिलाते हैं। यह अलग बात है कि कभी-कभी यही सांप हमें डराते हैं।
 
मोदी के मंत्री ने गुरुवार को एक धार्मिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इसके उपाय के तौर पर निजी स्कूलों में भगवद् गीता के श्लोकों और हनुमान चालीसा की चौपाइयां पढ़ाई जानी चाहिए।
 
सिंह ने कहा, 'मैं यहां उपस्थित लोगों से कहना चाहता हूं कि इसकी शुरुआत निजी स्कूलों से होनी चाहिए क्योंकि सरकारी स्कूलों में अगर हमने ऐसा किया तो हम पर भगवा एजेंडे को लागू करने का आरोप लगेगा।'
 
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मैं ऐसा इसलिए कह रहा हूं क्योंकि ऐसा देखा गया है कि मिशनरी द्वारा चलाए जाने वाले स्कूलों में अच्छे परिवार के बच्चे पढ़ाई के मामले में तो बेहतर करते हैं, उनका करियर सफल होता है लेकिन जब वे विदेश जाते हैं तो गोमांस खाने लगते हैं। ऐसा क्यों? ऐसा इसलिए है क्योंकि हमने उन्हें संस्कार नहीं दिए।

Show comments

PoJK में कार्रवाई पर भारत का पाकिस्तान पर हमला, New York Times की रिपोर्ट पर क्यों जताई आपत्ति

क्या कहता है कल का मौसम, किन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, कहां आंधी-ओलों से बढ़ेगी परेशानी

1 अगस्त से बदल सकते हैं LPG Cylinder, Tatkal Booking और Credit Card के नियम, जानें किन बातों का पड़ेगा असर

Bajaj Pulsar का नया मॉडल जल्द होगा लॉन्च, 12 अगस्त को होगा बड़ा खुलासा, जानें क्या होगा खास

24वीं किस्त से पहले किसानों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, मोदी सरकार का बड़ा तोहफा

सभी देखें

आंदोलन के बाद छत्रपति संभाजीनगर लौटे CJP प्रमुख अभिजीत दीपके की तबीयत बिगड़ी, डॉक्टरों ने दी आराम की सलाह

भोपाल में रिहायशी इलाकों में व्यावसायिक गतिविधियों पर सख्ती, नगर निगम ने शुरू की सीलिंग कार्रवाई, व्यापरियों में हड़कंप

कैसा रहेगा रविवार को मौसम का मिजाज? कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, गुजरात में बढ़ सकती है मुश्किल

भगवा पहन 'चोरी' का ड्रामा पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश पर बनारस में FIR दर्ज

योगी सरकार, बुलेट की रफ्तार

अगला लेख