ramcharitmanas
✕

वाराणसी में 600 करोड़ रुपए से अधिक की 30 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, PM मोदी ने किया शिलान्यास

Updated: सोमवार, 9 नवंबर 2020 (12:24 IST)
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 600 करोड़ रुपए से अधिक की 30 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
ALSO READ: नोटबंदी की चौथी सालगिरह पर PM मोदी बोले- कालेधन को कम करने में मदद मिली, पारदर्शिता भी बढ़ी...
उन्होंने जिन परियोजनाओं का उद्घाटन किया उनमें सारनाथ लाइट एंड साउंड शो, लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल रामनगर का उन्नयन, सीवरेज संबंधित कार्य, गायों की सुरक्षा और संरक्षण के लिए बुनियादी ढांचागत सुविधाओं का प्रबंध, बहुउद्देशीय बीज भंडारगृह, 100 मीट्रिक टन कृषि उपज क्षमता वाले गोदाम, आईपीडीएस चरण-2, संपूर्णानंद स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए एक आवास, वाराणसी शहर के स्मार्ट लाइटिंग कार्य, 105 आंगनवाड़ी केंद्र और 102 गौ आश्रय केंद्र शामिल हैं। 
ALSO READ: PM मोदी ने शुरू की रो-पैक्स सेवा, सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात को होगा बड़ा फायदा
वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने परियोजनाओं के लाभार्थियों के साथ संवाद भी किया।इस कार्यक्रम में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी लखनऊ से शामिल हुए। 
 
प्रधानमंत्री ने इस दौरान दशाश्वमेध घाट और खिड़किया घाट का पुनर्विकास, पीएसी पुलिस बल के लिए बैरक, काशी के कुछ वार्डों का पुनर्विकास, बनिया बाग में पार्क के पुनर्विकास के साथ पार्किंग सुविधा, गिरिजा देवी संस्कृत संकुल में बहुउद्देश्यीय हॉल के उन्नयन सहित शहर में सड़कों की मरम्मत और पर्यटन स्थलों के विकास परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया। (भाषा)

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

पहले जामिया में 'फ्री कश्मीर' और अब JNU में लगे 'उमर खालिद को रिहा करो' के भड़काऊ नारे

फांसी की सजा के फैसले को HC में चुनौती देंगे सौरभ राजपूत हत्याकांड के दोषी मुस्कान रस्‍तोगी और साहिल शुक्‍ला

अफगानिस्तान में गृहयुद्ध करवा सकता है पाकिस्‍तान, आखिर क्‍या है मुनीर का नापाक प्‍लान?

फारुख अब्दुल्ला के बयान पर विवाद, कहा- 'कश्मीर मुद्दे को पाकिस्तान ने जिंदा रखा, दिल्ली से न्‍याय की उम्मीद नहीं'

अपराधी कितना भी डीपफेक का आवरण ओढ़े, उसे खोज निकालेंगे : CM योगी

अगला लेख