Hanuman Chalisa

अंडमान निकोबार में इंटरनेट क्रांति, PM मोदी ने किया हाईस्पीड इंटरनेट प्रोजेक्ट का उद्‍घाटन

Updated: सोमवार, 10 अगस्त 2020 (13:03 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को अंडमान-निकोबार द्वीप समूह को देश की मुख्य भूमि के साथ तीव्र गति के ऑप्टिकल फाइबर केबल से जोड़ने की परियोजना का उद्घाटन करते हुए देश में जलमार्गों और बंदरगाहों के नेटवर्क को मजबूत और व्यापक बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आज भारत खुद को वैश्विक विनिर्माण, वैश्विक आपूर्ति और मूल्य श्रृंखला के बड़े केंद्र के रूप में स्थापित करने में जुटा है।
ALSO READ: नए भारत के निर्माण के लिए पूरे देश का संतुलित विकास जरूरी : मोदी
प्रधानमंत्री ने अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के साथ बेहतर संचार सुविधा स्थापित करने के लिए चेन्नई और पोर्ट ब्लेयर के बीच समुद्र के भीतर बिछाए गए ऑप्टिकल फाइबर केबल (ओएफसी) का उद्घाटन करने के मौके पर यह बात कही। यह परियोजना 1,224 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हुई है। प्रधानमंत्री मोदी ने ही 30 दिसंबर 2018 को परियाजना का शिलान्यास किया था।
 
मोदी ने कहा कि भारत आज हिन्द-प्रशांत क्षेत्र में व्यापार, कारोबार और सहयोग की नई नीति पर चल रहा है, तब अंडमान-निकोबार सहित हमारे तमाम द्वीपों का महत्व और अधिक बढ़ जाता है। वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के जरिए आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज जब भारत आत्मनिर्भरता के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है, खुद को वैश्विक विनिर्माण केंद्र, वैश्विक आपूर्ति और मूल्य श्रृंखला के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण देश के रूप में स्थापित करने में जुटा है, तब जलमार्गों और बंदरगाहों के नेटवर्क को मजबूत बनाने की जरूरत है।
ALSO READ: पीएम मोदी की किसानों को बड़ी सौगात, 8.5 करोड़ किसानों के खाते में आए 2-2 हजार रुपए
गहरे समुद्र की तलहटी में बिछाई गई करीब 2,300 किलोमीटर लंबी यह केबल पोर्ट ब्लेयर के साथ ही क्षेत्र के अन्य द्वीपों, स्वराज दीप (हैवलॉक), लिटिल अंडमान, कार निकोबार, कामोरता, ग्रेट निकोबार, लॉन्ग आईलैंड और रंगट को भी इस ब्रॉडबैंड सुविधा से जोड़ेगा। इससे अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में मोबाइल और लैंडलाइन दूरसंचार सेवाएं बेहतर और भरोसेमंद होंगी। इसके साथ ही तीव्र गति की संचार सेवाओं से राजकाज के काम में मदद मिलेगी। पर्यटन और सूचना प्रौद्योगिकी को बढ़ावा मिलेगा।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि अंडमान-निकोबार में आज जितनी भी आधुनिक ढांचागत सुविधाएं तैयार हो रही हैं, वे समुद्री क्षेत्र से जुड़ी अर्थव्यवस्था को गति देंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में अंडमान-निकोबार बंदरगाह से जुड़ीं गतिविधियों के विकास के केंद्र के रूप में विकसित होने वाला है। अंडमान-निकोबार दुनिया के कई बंदरगाहों से प्रतिस्पर्धी रूप से काफी करीब स्थित है।
 
उन्होंने कहा कि उत्तरी और मध्य अंडमान के बीच सड़क संपर्क सुविधा को मजबूत करने के लिए 2 बड़े पुल और राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-4 के चौड़ीकरण पर तेजी से काम हो रहा है। पोर्ट ब्लेयर एयरपोर्ट में एकसाथ 1,200 यात्रियों के आवागमन की क्षमता आने वाले कुछ महीनों में बनकर तैयार हो जाएगी।
 
मोदी ने कहा कि इन सबसे अंडमान के लोगों का जीवन आसान होगा। मुझे उम्मीद है कि हमारे मौजूदा प्रयास इस दशक में अंडमान-निकोबार को वहां के लोगों को न सिर्फ नई सहूलियत देंगे बल्कि विश्व पर्यावरण पटल पर प्रमुख स्थान के तौर पर स्थापित भी करेंगे। (भाषा)

Show comments

CJP ने फिर दी आंदोलन शुरू करने की चेतावनी, सरकार की वादाखिलाफी पर भड़की पार्टी, एक्स पर क्या बोले आशुतोष रांका

क्या विपक्ष के नेता पद से बर्खास्त होंगे राहुल गांधी, निशिकांत दुबे ने उठाए सवाल

Honda QC3 vs Honda Activa e: जानिए दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में क्या है बड़ा अंतर, कौन है ज्यादा प्रैक्टिकल?

बिहार छात्र आंदोलन पर AK-47 से फायरिंग करने वाला सिपाही सस्पेंड, भाजपा सांसद संबित पात्रा घिरे

विदेशी मीडिया ने CJP की जीत पर क्या कहा, पाकिस्तान से लेकर मिडिल-ईस्ट और अमेरिका में सुर्खियों में 'कॉकरोच'

सभी देखें

CJP के प्रोटेस्ट में घुसे थे हत्या, लूट और रेप के आरोपी, 989 क्रिमिनल रिकॉर्ड वाले शातिर, 480 पाकिस्तानी सोशल मीडिया हैंडल जांच के घेरे में

Plastic currency notes : 10 और 20 रुपए के प्लास्टिक नोटों पर सरकार की मुहर, ट्रायल के लिए RBI के प्रस्ताव को मिली मंजूरी, क्या बंद हो जाएंगे पुराने नोट

CJP के आंदोलन की चेतावनी के बीच दिल्ली में कड़ी सुरक्षा, पार्टी का आरोप- राज्यों में जारी है गिरफ्तारियां, कानूनी सहायता के लिए बनाया फंड

दतिया‌ उपचुनाव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुशवाहा समाज को साधा, बोले भाजपा ने कुशवाह समाज को दिया सम्मान

Ayushman Card क्या है? घर बैठे मोबाइल से कैसे करें एप्लाई, जानें पात्रता, फायदे और पूरा प्रोसेस

अगला लेख