dharma sangrah

वडनगर में मोदी बोले, देश सेवा की नई ऊर्जा मिली

Updated: रविवार, 8 अक्टूबर 2017 (15:17 IST)
वडनगर। प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार अपनी जन्मस्थली आए नरेन्द्र मोदी ने कहा कि वडनगर के लोगों से मिले प्रेम ने उनमें अधिक उत्साह के साथ देश सेवा की नई ऊर्जा भर दी है।
 
मोदी अपनी दो दिन की गुजरात यात्रा के अंतिम दिन रविवार को अपनी जन्मस्थली मेहसाणा जिले के वडनगर पहुंचे और रोडशो किया। इस दौरान बड़ी संख्या में रास्ते में जमा लोगों ने उनका स्वागत किया।
 
पूरे शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया था, सड़क के किनारे दोनों ओर लोग खड़े थे और जगह-जगह लोग ‘मोदी-मोदी’ के नारे लगाने के साथ ही उनपर फूलों की वर्षा कर रहे थे।
 
रोड शो के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि मैं वडनगर के लोगों से आज मिले प्रेम से भाव-विह्वल हूं। इसने मुझे और उत्साह के साथ देश सेवा करने की नई ऊर्जा दी है। अपनी जन्मस्थली के लोगों के साथ भावनात्मक रूप से जुड़ने का प्रयास करते हुए उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री से देश के प्रधानमंत्री तक के अपने सफर का जिक्र किया।
 
उन्होंने कहा कि भगवान शिव के आशीर्वाद से वह 2001 से ही देश की सेवा कर रहे हैं, जबकि इन वर्षों में कुछ लोगों ने उन पर खूब विष वमन किया है।
 
मोदी ने कहा, 'भोले बाबा के आशीर्वाद ने मुझे जहर पीने और उसे पचाने की शक्ति दी। इसी क्षमता के कारण मैं 2001 से अपने खिलाफ विष वमन करने वाले सभी लोगों से निपट सका। इस क्षमता ने मुझे इन वर्षों में समर्पण के साथ मातृभूमि की सेवा करने की शक्ति दी।'
 
उन्होंने कहा, 'मैंने अपनी यात्रा वडनगर से शुरू की और अब काशी पहुंच गया हूं। वडनगर की भांति काशी भी भोले बाबा की नगरी है। भोले बाबा के आशीर्वाद ने मुझे बहुत शक्ति दी है और यही ताकत इस धरती की ओर से मेरा सबसे बड़ा उपहार है।' (भाषा) 
Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख