biodatamaker
✕

पूर्वोत्तर में मिजोरम अतिरिक्त बिजली वाला तीसरा राज्य : मोदी

Updated: शनिवार, 16 दिसंबर 2017 (13:12 IST)
एजल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि सिक्किम और त्रिपुरा के बाद मिजोरम पूर्वोत्तर का ऐसा तीसरा राज्य बन गया है जिसके पास अतिरिक्त बिजली है। उन्होंने यह भी कहा कि पूर्वोत्तर के लाभ के लिए चलाई जा रही केंद्रीय योजनाएं अब गति पकड़ रही हैं और उनकी सरकार क्षेत्र में विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रधानमंत्री ने राज्य में 60 मेगावाट की तुईरियल पनबिजली परियोजना का उद्घाटन किया। इसके बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 60 मेगावाट की तुईरियल पनबिजली परियोजना के पूरा होने और इसके लोकार्पण के साथ ही हमने मिजोरम के इतिहास में मील का एक महत्वपूर्ण पत्थर पार कर लिया है।

मोदी ने कहा कि इस परियोजना के आरंभ होने के साथ ही मिजोरम पूर्वोत्तर का ऐसा तीसरा राज्य बन गया है जिसके पास अतिरिक्त बिजली है। उन्होंने कहा कि पनबिजली परियोजना से हर साल 25.1 करोड़ यूनिट बिजली पैदा होगी और राज्य के आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस परियोजना का पूरा होना जारी परियोजनाओं को पूरा करने के लिए हमारी प्रतिबद्धता को जाहिर करता है। इससे पूर्वोत्तर के विकास का नया दौर शुरू हुआ है। मोदी ने कहा कि तुईरियल परियोजना को वर्ष 1998 में तत्कालीन अटल बिहारी वाजपेयी सरकार ने मंजूरी दी थी और और यह मिजोरम में सफलतापूर्वक आरंभ होने वाली केंद्र की पहली बड़ी परियोजना है। (भाषा) 

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

बदल गया मौसम का मिजाज! रविवार को दिल्ली-यूपी समेत 22 राज्यों में बारिश के आसार

दिल्ली वालों को राहत! CJP प्रदर्शन के चलते बंद 45 मेट्रो स्टेशन खुले, कनॉट प्लेस भी रविवार को खुलेगा

देवबंद में दर्दनाक सड़क हादसा, कुशावली के चार श्रद्धालुओं की मौत, 12 घायल

CJP प्रदर्शन पर इंटरनेशनल हलचल! प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता

CEC ज्ञानेश के इस्तीफे तक जारी रहेगा आंदोलन, शिंदे का ऐलान, रविवार को फिर CJP का जंतर-मंतर कूच

अगला लेख