Daily Horoscope
✕

मोदी दुनिया की 10 सबसे ताकतवर हस्तियों में, जिनपिंग नंबर 1

Updated: बुधवार, 9 मई 2018 (17:02 IST)
न्यूयॉर्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुनिया की दस सबसे ताकतवर हस्तियों में शुमार किया गया है। मशहूर पत्रिका फोर्ब्स ने यह सूची जारी की। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को हटाकर पहले पायदान पर जगह बनाने में सफल रहे। 
 
फोर्ब्स की दुनिया के 75 सबसे ताकतवर लोगों की सूची - 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 9वें पायदान पर जगह मिली है।
 
जिनपिंग ने पिछले लगातार चार वर्ष तक इस सूची में शीर्ष पर चले आ रहे पुतिन को दूसरे स्थान पर धकेल दिया है। सूची में तीसरे पायदान पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ट ट्रंप, चौथे पर जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल और पांचवें पर अमेजन प्रमुख जैफ बेजोस हैं। 
 
मोदी के बाद फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग (13वें), ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे (14वें), चीन के प्रधानमंत्री ली क्विंग (15वें), एपल के सीईओ टिम कुक (24वें) को रखा गया है। 
 
रिलांयस इडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी इस सूची में मोदी के अलावा स्थान पाने वाले एकमात्र भारतीय हैं। वहीं, माइफ्रोसॉफ्ट के सीईओ भारतीय मूल के सत्य नडेला को 40 वें पायदान पर रखा गया है।
 
फोर्ब्स ने कहा, 'धरती पर लगभग 7.5 अरब लोग हैं, लेकिन इन 75 पुरुषों एवं महिलाओं ने दुनिया को बदलने का काम किया है। फोर्ब्स दुनिया के सबसे शक्तिशाली लोगों की वार्षिक रैंकिंग के लिए हर 10 करोड़ लोगों में से एक शख्स की पहचान करता है, जिनका कार्य सर्वाधिक महत्वपूर्ण हो।' 
 
फोर्ब्स ने कहा कि मोदी दुनिया के दूसरे सबसे अधिक आबादी वाले देश (भारत) में बेहद लोकप्रिय बने हुए हैं। इसमें मनी लॉन्ड्रिंग और भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए मोदी सरकार के नवंबर 2016 के नोटबंदी के फैसले का हवाला दिया गया है।
 
हाल के वर्षों में मोदी ने आधिकारिक यात्रा के दौरान ट्रंप और जिनपिंग के साथ मुलाकात की और वैश्विक नेता के रूप में अपनी पहचान बढ़ाई है। इसके अलावा वह जलवायु परिवर्तन से निपटने के अंतरराष्ट्रीय प्रयास में एक प्रमुख व्यक्ति के रूप में उभरे हैं। 
 
अंबानी पर, फोर्ब्स ने कहा कि अरबपति उद्योगपति ने 2016 में भारत के अति-प्रतिस्पर्धी बाजार में 4 जी सेवा जियो शुरू करके कीमत की जंग छेड़ दी।
 
इस वर्ष सूची में 17 नए नामों को शामिल किया गया है, इसमें सऊदी अरब के शहजादे मोहम्मद बिन सलमान अल सऊद (8 वें ) भी है। सूची में पोप फ्रांसिस (6), बिल गेट्स (7), फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों (12), अलीबाबा के प्रमुख जैक मा (21) भी शामिल हैं। (भाषा)
 

Show comments

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

शहीदों के परिवारों को गृह जिले में सरकारी नौकरी और 50 लाख तक स्टांप छूट; सीएम योगी ने पूर्व सैनिकों के लिए किए बड़े ऐलान

गिग वर्कर्स की बल्ले-बल्ले! तेलंगाना सरकार देगी 10 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस, हर राइड पर होगी बचत; राहुल गांधी का बड़ा ऐलान

अगला लेख