GST घटने से पूरा होगा घर बनाने का सपना, सीमेंट के साथ ही यह सामान भी हुआ सस्ता
जीएसटी परिषद् ने सीमेंट पर जीएसटी की दर को 28 से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया है। इससे मकान बनाने में लगने वाली लागत कम हो जाएगी। संगमरमर और ग्रेनाइट ब्लॉक पर भी जीएसटी की दर 12 प्रतिशत से घटाकर 5 फीसदी कर दी गई है।
रियलिटी स्टेट से जुड़े लोगों का कहना है कि सरकार के इस फैसले अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। कंस्ट्रक्शन कॉस्ट घटने से लोगों के लिए घर खरीदना भी आसान हो जाएगा और रियलिटी स्टेट सेक्टर को इससे काफी राहत मिलेगी।
edited by : Nrapendra Gupta