kalsarpa dosh calculator
✕

मोदी सरकार ने जनता पर डाला तिहरा बोझ : कांग्रेस

Updated: बुधवार, 2 अगस्त 2017 (21:06 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने आज आरोप लगाया कि केन्द्र सरकार ने रसोई गैस और पेट्रोल-डीज़ल के दामों में बढ़ोत्तरी और बचत की ब्याज दर में कटौती कर ‘देश की जनता पर तिहरा वार किया है’ तथा इससे मोदी सरकार का जनविरोधी चेहरा बेनकाब हुआ है।
 
कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने एक बयान में कहा कि प्रजातंत्र का मूल उद्देश्य, समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े नागरिक को सहायता पहुंचाना है। मगर भाजपा सरकार मुट्ठी भर अमीरों को लाभ पहुंचा कर उसका बोझ आम नागरिक पर डाल रही है।
 
उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने आज देश के 60 करोड़ से अधिक लोगों पर तिहरा आर्थिक प्रहार किया है। रसोई गैस एवं पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने की कवायद तथा बचत पर ब्याज दर की कटौती ने भाजपा का जन विरोधी चेहरा बेनकाब कर दिया है। उन्होंने कहा कि सच्चाई यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा आए दिन ताबड़तोब टैक्स लगाकर देश की जनता की कमर तोड़ने पर उतारू हैं।
 
सुरजेवाला ने कहा कि एक तरफ तो पूरा देश पहले नोटबंदी, फिर जीएसटी और व्यापक आर्थिक मंदी की मार से ग्रस्त है, तो दूसरी तरफ सरकार साधारण जन की जेब से उसकी गाढ़ी कमाई का पैसा नए नए टैक्स लगाकर रोज रोज निकाल रही है। 
 
उन्होंने कहा कि व्यापक आर्थिक मंदी, चौपट होते हुए धंधों, बेतहाशा बेरोजगारी व टैक्सों की सीनाजोरी ने जनता का जीना दूभर कर दिया है। मोदी सरकार के ताजा फैसलों ने तो देश की जनता पर एक ऐसी तिहरी मार मारी है, जिससे हर घर का बजट संकट में पड़ जाएगा। (भाषा)
Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल पर स्टालिन क्यों नहीं मान रहे कांग्रेस की बात? राहुल और सोनिया ने की मुलाकात, DMK के अलग रुख से बढ़ी चिंता

परिसीमन बिल के खिलाफ उद्धव ठाकरे ने खोला मोर्चा, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप, क्यों अपनाया विरोध का रास्ता?

Delimitation Bill : परिसीमन बिल पर संसद सत्र से पहले PM मोदी का विपक्ष पर निशाना, बोले- राष्ट्रीय हित से बड़ा नहीं होना चाहिए पार्टी हित

दूल्हे ने शादी से ठीक पहले मांगी थार, दुल्हन पक्ष ने थमाई खिलौना गाड़ी और टूट गया रिश्ता

Weather Forecast: दिल्ली में बढ़ेगी ठंड, चेन्नई में बारिश का अलर्ट? जानिए 8 महानगरों का मौसम

अगला लेख