Last Updated :नई दिल्ली , शुक्रवार, 27 मई 2016 (08:48 IST)
ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया- देश बदल रहा है...
नई दिल्ली। पत्र सूचना कार्यालय ने केंद्र सरकार की दो साल की उपलब्धियों को प्रचारित और प्रसारित करने के लिए एक विशेष वेबपेज लांच किया है।
यहां जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार यह पेज 'ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया- देश बदल रहा है' आइकॉन के अंतर्गत मेन पेज पर लिंक्ड है। वेबपेज पर सरकार की पिछले दो वर्ष की उपलब्धियों के बारे में सूचनाएं हैं। सूचनाएं मंत्रालयवार और क्षेत्रवार हैं।
मीडिया के इस्तेमाल के लिए वेब पेज में इंफो-ग्राफिक्स को भी शामिल किया गया है।इंफो-ग्राफिक्स पीआईबी ट्विटर हैंडल पर शार्ट ऑडियो क्लिप तथा वीडियो क्लिप ट्वीट करेगा। संवाददाता सम्मेलनों और मीडिया संवाद में प्रस्तुति को इसमें भी अपलोड किया गया है। वेबपेज का एक लिंक बनाया गया है जहां मंत्रियों के साक्षात्कार भी देखे जा सकते हैं। (वार्ता)