ramcharitmanas
✕

कितने मोबाइल नंबरों से जुड़ा है आपका आधार?

Updated: मंगलवार, 23 जनवरी 2018 (17:16 IST)
सरकार बैंक खातों, पैन कार्ड, मोबाइल नंबर और कई सेवाओं को आधार से जोड़ना अनिवार्य किया है। अब मोबाइल नंबर को आधार से जोड़ने की प्रक्रिया चल रही है, लेकिन इसी बीच एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप चौंक जाएंगे।  महिला जब अपने मोबाइल नंबर को आधार से लिंक कराने पहुंची तो उसे पता चला कि उसके मोबाइल नंबर से पहले ही नौ आधार नंबर लिंक हो चुके हैं।
 
प्रिया नाम की इस महिला ने इसकी शिकायत उसने यूआईडीआई और एयरटेल से की। महिला ने दोनों से पूछा कि पिछले 18 सालों से वह इस मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कर रही है। आधार को ट्‍विटर पर टैग करते हुए पूछा कि उसे यूआईडीआई के पास शिकायत करनी चाहिए या पुलिस के पास।
 
 
आपको आश्चर्य होगा कि चार दिनों तक यूआईडीआई का कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद यूआईडीआई ने हल बताने की बजाय चौंकाने वाला जवाब दिया। उसने कहा कि कम से कम आधार धारक जानता है कि उनके आधार संख्या से कितने मोबाइल जुड़े हुए हैं। ऐसे मामलों में, मोबाइल कंपनी के खिलाफ ट्राई या डीएटी के टीईआरएम सेल को मोबाइल कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी वाले सिम जारी करने के लिए शिकायत की जा सकती है। यूआईडीआई ने कहा कि  उसने एयरटेल कंपनी से इस संबंध में बात की है। उनकी तरफ से इस संबंध में जानकारी ली जाएगी। इस बीच महिला वह मोबाइल नंबर और जिस एयरटेल सेंटर से वह आधार लिंक कराने पहुंची थी, उसकी पूरी जानकारी दे ताकि इस मामले से संबंधित अपराधियों को पकड़ा जा सके। 

Show comments

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

'आतंकियों के लिए आंसू, पर देश के हीरो पर चुप्पी क्यों?' कैप्टन स्मित की बहादुरी पर सुधांशु त्रिवेदी का गांधी परिवार पर तंज

सभी देखें

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर लखनऊ के बाढ़ प्रभावित इलाकों में युद्धस्तर पर राहत अभियान, डीएम ने संभाली कमान

'संत रविदास नगर भदोही' से दलित-राजभर दोनों को संदेश, मुख्यमंत्री योगी ने एक नाम में जोड़ी 2 विरासत

CEC के खिलाफ दिल्ली में AAP का मार्च, सौरभ भारद्वाज हिरासत में, वायरल वीडियो पर भड़के केजरीवाल

इंडिया कारपेट एक्सपो : उत्तर प्रदेश का निर्यात 10 वर्ष में ढाई गुना बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंचा

अगला लेख