shradh paksha
✕

मोबाइल डेटा के बिना भी चैट कर सकेंगे हाइक उपयोगकर्ता

Updated: बुधवार, 17 जनवरी 2018 (20:53 IST)
नई दिल्ली। देसी मैसेजिंग एप हाइक ने बुधवार को नई सेवा 'टोटल' की शुरुआत की घोषणा की है। यह सेवा एंड्रायड फोन इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं को मोबाइल डेटा के बिना चैट करने, खबरें पढ़ने, ट्रेन की टिकट बुक करने, भुगतान तथा पैसे हस्तांतरित करने की सुविधा उपलब्ध होगी।
 
 
व्‍हाट्सएप की प्रतिस्पर्धी कंपनी हाइक ने अपने उपयोगकर्ताओं की संख्या को 10 करोड़ से अधिक करने के लिए ऐसे लोगों को लक्ष्य बनाया है, जिनकी पहुंच इंटरनेट तक नहीं है। हाइक ने 'टोटल' सेवा की शुरुआत इंटैक्स और कार्बन के सस्ते फोनों से की है।
 
हाइक मैसेंजर के सीईओ केविन मित्तल ने टोटल के काम करने के तरीके पर कहा कि यह ऑपरेटिंग सिस्टम पर निर्भर है। यह बिना 3जी/4जी डेटा के सामग्री वितरित करने के लिए जीएसएम फोन में इस्तेमाल होने वाली यूएसएसडी तकनीक का इस्तेमाल करता है। 
 
मित्तल ने कहा, यह वर्जन अनस्ट्रक्चर्ड सप्लीमेंट्री सर्विस डेटा (यूएसएसडी) के ही उन्नत संस्करण पर काम करता है। इसे हमने यूनिवर्सल ट्रांसफर प्रोटोकॉल (यूटीपी) नाम दिया है। यूटीपी हाइक की पेटेंट तकनीक है जो यूएसएसडी प्लेटफॉर्म पर ही स्मार्टफोन जैसे फीचर इस्तेमाल करने की सुविधा देती है। 
 
इस सेवा के लिए हाइक ने एयरटेल, वोडाफोन, एयरसेल और बीएसएनएल जैसी दिग्गज टेलीकॉम कंपनियों के साथ साझेदारी की है। मित्तल ने कहा कि इंटैक्स और कार्बन फोन के कुछ मॉडलों के खरीदारों को हाइक वॉलेट पर 'टोटल' से साइन-इन करने पर 200 रुपए मिलेंगे। (भाषा)

Show comments

Gold Price : त्योहारों पर सस्ता हुआ सोना, तीसरे दिन गिरावट, जानिए क्या हैं 10 ग्राम के भाव

नवरात्रि में Hyundai की कार खरीदने का मौका! Creta से Venue तक पर मिल सकते हैं ऑफर, बुकिंग से पहले जान लें ये बातें

Railway Bonus 2026 : रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन का बोनस, 11.40 लाख कर्मचारियों को फायदा

मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड में फैसला, साहिल और मुस्कान को कोर्ट ने सुनाई मौत की सजा

Kawasaki Z300: सस्ती कीमत में दमदार बाइक का इंतजार खत्म? फीचर्स ऐसे कि मच जाएगा तहलका!

सभी देखें

CJP का तिरंगा मार्च, अभिजीत दीपके का ऐलान, 16 अक्टूबर को दिल्ली के कनॉट प्लेस में जुटने की अपील

Blue Drum Verdict Case : फांसी की सजा के बाद मुस्कान की बेटी का छलका दर्द, माता-पिता बोले- मिलने जाएंगे, पैरवी नहीं करेंगे

रील के लाइक्स नहीं, रियल लाइफ में आगे बढ़ने का रास्ता दिखाती हैं किताबें : CM योगी

योगी सरकार ने यूपी में विकास, कानून-व्यवस्था और सुशासन को दी नई ऊर्जा : कोविन्द

CM योगी की मिशन शक्ति से बेटियों को मिला बड़ा मौका, 4 छात्राओं ने एक दिन के लिए संभाली निदेशक की कमान

अगला लेख