dharma sangrah
✕

मोबाइल ग्राहकों की संख्या बढ़कर 97.54 करोड़ हुई

Updated: शुक्रवार, 5 जनवरी 2018 (00:52 IST)
नई दिल्ली। देश में मोबाइल ग्राहकों की संख्या नवंबर में बढ़कर 97.54 करोड़ पर पहुंच जाने का अनुमान है। माह के दौरान कुल 83.3 लाख नए मोबाइल कनेक्शन दिए गए। सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीओएआई) ने यह अनुमान लगाया है।
 
 
इस अनुमान में रिलायंस जियो के 14.59 करोड़ कनेक्शनों के साथ अक्‍टूबर अंत तक के आंकड़े शामिल हैं, वहीं एमटीएनएल के 36 लाख कनेक्शन के आंकड़े भी शामिल हैं।
 
सीओएआई ने बयान में कहा कि इन आंकड़ों में रिलायंस जियो इन्फोकॉम, एमटीएनएल के अक्‍टूबर अंत तक के आंकड़े शामिल हैं। नवंबर तक 28.95 करोड़ कनेक्शनों तथा 29.68 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ भारतीय एयरटेल शीर्ष पर है। वहीं वोडाफोन 21.1 करोड़ कनेक्शनों के साथ दूसरे, आइडिया सेल्युलर 19.4 करोड़ कनेक्शनों के साथ तीसरे स्थान पर है। (भाषा)

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

अहमदाबाद को मिली ट्रैफिक जाम से मुक्ति की बड़ी सौगात, अमित शाह ने किया 464 करोड़ रुपए के इस्कॉन-सानंद एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

MP में हर साल तैयार होंगे गौ-वंश के 1 लाख भ्रूण, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- गौमाता के रोम-रोम से निकलती है दुआ

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

अगला लेख