Hanuman Chalisa
✕

नेपाल, पाकिस्तान से भी कम है भारत में मोबाइल ब्रॉडबैंड की स्पीड

Updated: मंगलवार, 5 नवंबर 2019 (07:35 IST)
नई दिल्ली। मोबाइल ब्रॉडबैंड स्पीड के मामले में भारत अपने पड़ोसी देश श्रीलंका, पाकिस्तान और नेपाल से भी पीछे है। ब्रॉडबैंड स्पीड विश्लेषण कंपनी ऊकला की एक रिपोर्ट के अनुसार सितंबर 2019 में भारत मोबाइल ब्रॉडबैंड स्पीड के मामले में 128वें स्थान पर रहा।
ALSO READ: मोबाइल नंबर पोर्टिबिलिटी के नए नियमों पर 11 नवंबर से नहीं होगा अमल, ट्राई ने फैसला टाला
हालांकि फिक्स्ड लाइन ब्रॉडबैंड स्पीड के मामले में समीक्षाधीन महीने में भारत अपने दक्षिण एशियाई पड़ोसी देशों से आगे 72वें स्थान पर रहा। ऊकला के स्पीडटेस्ट वैश्विक इंडेक्स के अनुसार वैश्विक स्तर पर औसत डाउनलोड रफ्तार 29.5 मेगाबिट प्रति सेकंड रहा जबकि अपलोड स्पीड 11.34 एमबीपीएस रही।
ALSO READ: TRAI : मोबाइल फोन की घंटी 30 सेकंड व लैंडलाइन 60 सेकंड का समय तय
वैश्विक सूची में मोबाइल नेटवर्क पर दक्षिण कोरिया 95.11 एमबीपीएस की डाउनलोड स्पीड और 17.55 एमबीपीएस की अपलोड स्पीड के साथ पहले स्थान पर था। भारत में डाउनलोड स्पीड 11.18 एमबीपीएस और अपलोड स्पीड 4.38 एमबीपीएस पाई गई।
 
2019 की दूसरी और तीसरी तिमाही में भारत के 11 बड़े शहरों में एयरटेल सबसे तेज मोबाइल ऑपरेटर रही। नागपुर में एयरटेल के मोबाइल नेटवर्क की रफ्तार सबसे तेज थी। वोडाफोन 2 शहरों में और आइडिया 1 शहर में सबसे तेज मोबाइल नेटवर्क वाली ऑपरेटर रही।
 
दक्षिण एशियाई देशों में 22.53 एमबीपीएस की डाउनलोड स्पीड और 10.59 एमबीपीएस की अपलोड गति के साथ के साथ श्रीलंका सबसे आगे रहा। सूची में श्रीलंका 81वें स्थान पर था। पाकिस्तान 14.38 एमबीपीएस की डाउनलोड स्पीड और 10.32 एमबीपीएस की अपलोड स्पीड के साथ 112वें स्थान पर रहा।
 
2019 की दूसरी और तीसरी तिमाही में भारत बेशक डाउनलोड स्पीड में पीछे रहा है लेकिन देश में 4जी नेटवर्क की उपलब्धता के मामले में भारत की स्थिति कहीं बेहतर रही। भारत में 4जी नेटवर्क की उपलब्धता 87.9 प्रतिशत रही, वहीं पाकिस्तान और बांग्लादेश में 4जी नेटवर्क की उपलब्धता क्रमश: 58.9 प्रतिशत और 58.7 प्रतिशत रही।

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

'आपकी भूख कभी खत्म नहीं होती', FICCI के मंच से उद्योगपतियों पर बरसे PM मोदी, पूछा- कहां हैं नई नौकरियां?

कंस वध मेले में धीरेंद्र शास्त्री की झांकी पर विवाद, कृष्ण के हाथों पिटाई का वीडियो वायरल, मचा बवाल

UP Assembly Election 2027 : आजम खान का ओवैसी पर तंज, बोले- उनकी दुआ दुश्मनों के लिए दवा थी; हैदराबादी नहीं मटर बिरयानी है पसंद

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

अगला लेख