dharma sangrah
✕

‘महिला दिवस’ के दिन यह नेताजी सदन में करने लगे ‘पुरुष दिवस’ की मांग

Updated: सोमवार, 8 मार्च 2021 (13:32 IST)
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सोमवार को सदन में महिला सदस्यों को पहले बोलने का अवसर दिया गया था। ऐसे में महिला सदस्या विजेंद्र यादव से प्रश्न पूछ रही थीं। इसी दौरान उन्होंने ये बात कही।

बिहार विधान मंडल में बजट सत्र की कार्यवाही जारी है। बजट सत्र की कार्यवाही के दौरान सोमवार को विधानसभा में जेडीयू के वरिष्ठ नेता और बिहार सरकार में ऊर्जा विभाग का जिम्मा संभाल रहे विजेंद्र यादव ने सदन में पुरूष दिवस मनाने की मांग उठाई।

विजेंद्र यादव ने प्रश्नकाल के दौरान सवालों का जवाब देते हुए कहा, ‘पुरूष दिवस भी होना चाहिए। अब इस ओर भी विचार कर ने की जरूरत है’

दरसअल, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सोमवार को सदन में महिला सदस्यों को पहले बोलने का अवसर दिया गया था। ऐसे में महिला सदस्या विजेंद्र यादव से प्रश्न पूछ रही थीं। इसी बीच विपक्ष के विधायक खड़े हुए तो विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें ये कहकर बैठने को बोल दिया कि आज महिला दिवस है सदन की सहमति से महिला सदस्यों को पहले बोलने का अवसर दिया गया है।

विधानसभा अध्यक्ष के इसी बात पर मंत्री विजेंद्र यादव ने पुरूष दिवस की बात कही। उनके ऐसा कहने पर आरजेडी नेता भाई वीरेंद्र ने चुटकी ली, जिसके बाद मंत्री जी ने बड़े गंभीरता कहा कि नारी है, तो हम हैं। बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में नारी सशक्तिकरण के लिए बहुत काम किया गया है। आगे भी सरकार नारियों के उत्थान के लिए संकल्पित है।

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख