Hanuman Chalisa
✕

दिल्ली में सर्द सुबह, न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस, AQI 389 रहा

Updated: सोमवार, 3 जनवरी 2022 (12:34 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार की सुबह मौसम बेहद सर्द रहने के साथ ही न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि सुबह 8.30 बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 95 प्रतिशत रहा।

ALSO READ: नए साल के पहले दिन उत्तर भारत में ठंड का कहर, जानिए कहां कैसा है मौसम...
 
दिल्ली में सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 389 रहा, जो 'बेहद खराब' श्रेणी में आता है। शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 और 500 के बीच 'गंभीर' श्रेणी में माना जाता है।

मौसम विज्ञान विभाग ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाने और न्यूनतम तापमान के 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान लगाया है। दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम 5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री अधिक 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

CM योगी के हाथों 46 हजार 800 युवाओं को मिला टैबलेट

CM योगी के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले युवाओं के चेहरे, बोले- मेहनत का मिला फल

UP Khadi Mahotsav 2026 : यूपी में खादी को मिला नया विस्तार, 150 स्टॉल पर दिखेगा देसी हुनर, रोजगार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी रफ्तार

अगला लेख