biodatamaker

Microsoft Server Down: दुनियाभर में 1400 फ्लाइट कैंसल, इंदौर, कोलकाता, लखनऊ समेत कई शहरों की उड़ानें रद्द

Updated: शुक्रवार, 19 जुलाई 2024 (18:50 IST)
Photo : File
अमेरिकी एंटी-वायरस कंपनी के एक अपडेट का असर माइक्रोसॉफ्ट पर पड़ा। इससे दुनियाभर की एयरलाइंस, टीवी टेलिकास्ट, बैंकिंग और कई कार्पोरेट कंपनियों का कामकाज प्रभावित हुआ। दुनियाभर में करीब 1400 फ्लाइट कैंसल हुई हैं। फ्लाइट बोर्डिंग पास हाथ से लिखकर दिए जा रहे हैं। यानी चेक इन मैन्‍युअल हो रहा है।
वहीं, भारत के सिर्फ कोलकाता से ही करीब उड़ानें रद्द होने की खबर है। इसी तरह देश के कई राज्‍यों के प्रमुख शहरों से  उड़ानें कैंसल हुईं हैं। उड़ानें रद्द होने से कई प्रमुख हस्‍तियां एयरपोर्ट पर फंसती नजर आईं। केंद्रीय कृषि मंत्री और मप्र के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान भी लखनऊ में फंसे रहे।

दुनिया में 1400 फ्लाइट कैंसल : एविएशन एनालिटिक्स कंपनी सीरियम के मुताबिक दुनियाभर में करीब 110,000 कॉमर्शियल फ्लाइट शेड्यूल्ड थीं। दोपहर 03:30 बजे तक करीब 1390 फ्लाइट रद्द कर दी गई थी।

किस देश में कितनी उड़ानें रद्द
अमेरिका: अब तक 512 उड़ानें रद्द
जर्मनी: 92
भारत: 56
इटली: 45
कनाडा में: 21

शिवराज सिंह चौहान फंसे : लखनऊ एयरपोर्ट पर 2 घंटे खड़ी रही शिवराज की फ्लाइट लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की फ्लाइट करीब 2 घंटे तक रुकी रही। ऐसा माइक्रोसॉफ्ट सर्वर में तकनीकी दिक्कत आने से हुआ। लखनऊ से दिल्ली जाने के लिए शिवराज सिंह की इंडिगो फ्लाइट 6E 6008 को दोपहर 1.35 बजे टेकऑफ करना था। पहले इसे 40 मिनट डिले करके 2.15 पर रिशेड्यूल किया गया। इसके बाद दोबारा 3.20 पर रिशेड्यूल की गई। तब यह उड़ान भर पाई।

इंदौर से 12 फ्लाइट्स कैंसल : माइक्रोसॉफ्ट की क्लाउड सर्विसेज में आई खराबी का असर इंदौर एयरपोर्ट से फ्लाइट संचालन पर भी पड़ा है। इंदौर एयरपोर्ट के टर्मिनल मैनेजर से मिली जानकारी के अनुसार इंदौर से जाने वाली 6 और इंदौर आने वाली 6 फ्लाइट कैंसिल हुई है।

कोलकाता एयरपोर्ट से 25 उड़ानें रद्द : माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में वैश्विक तकनीकी व्यवधान के कारण अपराह्न तीन बजे तक कोलकाता आने-जाने वाली कम से कम 25 उड़ानें रद्द कर दी गयी हैं। नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (एनएससीबीआईए) के प्रवक्ता ने बताया कि विभिन्न एयरलाइनों की कम से कम 14 प्रस्थान और 11 आगमन उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। इसके अलावा, कई उड़ानों के संचालन में देरी हो रही है, क्योंकि स्वचालित प्रणाली के बंद होने के कारण एयरलाइंस बोर्डिंग पास ‘मैन्युअल’ रूप से जारी कर रही हैं।
Edited By : Navin Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख