ganesh chaturthi
✕

भारत के लिए माइक्रोसॉफ्ट की प्रतिबद्धता बहुत अधिक है : सत्य नडेला

Updated: बुधवार, 4 जनवरी 2023 (17:32 IST)
नई दिल्ली। माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सत्य नडेला ने आर्थिक वृद्धि और प्रौद्योगिकी के जरिए समावेश और सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के महत्व को रेखांकित करते हुए बुधवार को कहा कि कंपनी की भारत के प्रति बहुत अधिक प्रतिबद्धता है।

माइक्रोसॉफ्ट के ‘टेक फॉर गुड एंड एजुकेशन’ कार्यक्रम में नडेला ने यह कहा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा और लोकोपकारी कार्य के क्षेत्रों में प्रौद्योगिकी के प्रभावों को रेखांकित करना था।

नडेला ने शिक्षकों, छात्रों और उन पेशेवरों के साथ बातचीत भी की, जो माइक्रोसॉफ्ट के विभिन्न कार्यक्रमों, पहलों और उपकरणों की मदद से समाज में बदलाव ला रहे हैं। उन्होंने कहा, आप सभी ने जो किया है, उसे देखते हुए कहना चाहता हूं कि आपकी लगन, कल्पना और सरलता वास्तव में प्रेरणादायक है। हमारे मिशन को बढ़ते देखना मुझे जमीन से जोड़े रखता है।

उन्होंने आगे कहा कि बुधवार का कार्यक्रम यह रेखांकित करता है कि प्रौद्योगिकी और आर्थिक वृद्धि ‘अंत’ नहीं बल्कि एक ऐसे अंत तक पहुंचने का साधन हैं जिसकी हम सभी को आकांक्षा है। उन्होंने प्रतिभागियों से अनुरोध किया कि वृद्धि को लेकर उनकी सोच सामाजिक समावेशन को ध्यान में रखते हुए हो।

माइक्रोसॉफ्ट के प्रमुख ने प्रौद्योगिकी के जरिए समाज में बदलाव लाने की वकालत करते की। नडेला ने कहा कि माइक्रोसॉफ्ट की भारत के प्रति बहुत अधिक प्रतिबद्धता है। उन्होंने ‘मेक इन इंडिया’ का जिक्र करते हुए कहा कि कंपनी देश में निवेश कर रही है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख