dharma sangrah
✕

दिल्ली के मैडम तुसाद संग्रहालय में माइकल जैक्सन और मैसी जैसे सितारे

Updated: शुक्रवार, 15 सितम्बर 2017 (14:55 IST)
नई दिल्ली। राजधानी की रीगल बिल्डिंग में बनने जा रहे मैडम तुसाद संग्रहालय में अंतरराष्ट्रीय जगत की मशहूर हस्तियों की मोम की प्रतिमाएं भी नजर आएंगी।
 
मनोरंजन जगत के माइकल जैक्सन, जस्टिन बीबर, मर्लिन मुनरो के साथ ही खेल जगत के डेविड बेकहम, लियोनेल मैसी का नाम भी उन अंतरराष्ट्रीय हस्तियों की सूची में शामिल हो गया है जिनकी मोम की प्रतिमाएं दिल्ली स्थित मैडम तुसाद संग्रहालय में नजर आएंगी।
 
‘मर्लिन एंटरटेनमेंट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड’ के निदेशक अंशुल जैन ने कहा कि भारत में इन हॉलीवुड एवं अंतरराष्ट्रीय हस्तियों के काफी प्रशंसक हैं। मैडम तुसाद का मकसद हमेशा प्रशंसकों को उनकी पसंदीदा हस्तियों के करीब लाना रहा है। 
 
इस कदम के जरिए भारतीय प्रशंसकों को अपने पसंदीदा कलाकारों के करीब लाने का सपना पूरा किया जाएगा। यहां तुसाद संग्रहालय में नजर आने वाली हस्तियों की सूची में एंजेलिना जोली, स्कॉरलेट जोहानसन, निकोल किडमैन, लेडी गागा, जेनिफर लोपेज, केट विंस्लेट, बयोंसे और किम करदाशियां का नाम भी शामिल है।
 
भारत में इस तरह का यह पहला संग्रहालय है। इसमें इतिहास से जुड़ीं हस्तियों, खेल जगत के दिग्गजों, बॉलीवुड तथा मनोरंजन जगत के सितारों की मोम से निर्मित अनुकृतियां प्रशंसकों के लिए लगाई जाएंगी। (भाषा) 

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

अवमानना मामले में दिल्ली हाईकोर्ट की अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को कड़ी फटकार, कहा- यह आ‍पको आखिरी मौका

अमरेली में 75 करोड़ की लागत से बनेगा गुजरात का पहला Bio-CBG प्लांट, 250 लोगों को मिलेगा रोजगार

यूपी में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी: राज्य में करीब 19 लाख मतदाता बढ़े, कितनी हुई महिला वोटर्स की संख्‍या

मध्यप्रदेश में 2 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी पर संकट, 31 मार्च 2027 तक आउटसोर्स व्यवस्था खत्म करने की तैयारी

आसियान-भारत समिट में बोले पीएम मोदी, दुनिया को सबसे ज्यादा शांति, स्थिरता और भरोसेमंद माहौल की जरूरत

अगला लेख