sundarkand
✕

‘मिया खलीफा’ ने क्‍यों कहा, हम तब तक ट्वीट करेंगे जब तक ‘भुगतान’ नहीं हो जाता!

Updated: मंगलवार, 9 फ़रवरी 2021 (13:19 IST)
ग्रेटा थनबर्ग और रिहाना के बाद किसान आंदोलन का समर्थन कर भारत में चर्चा में आई अमेरिकी एक्‍ट्रेस मिया खलीफा अब भी ट्व‍िटर पर लोगों से भि‍ड रही हैं।

हाल ही में मिया खलीफा ने किसान आंदोलन और भारत को लेकर एक और ट्वीट किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। अपने ट्वीट में मिया खलीफा ने कहा कि कोई कैसे इतिहास के इतने बड़े आंदोलन को लेकर दावा कर सका है कि सभी भुगतान कि‍ए गए अभिनेता हैं।

किसान आंदोलन पर ट्वीट करते हुए मिया खलीफा ने लिखा, मुझे यह महसूस हुआ है कि हमारे लिए यह समझ पाना भी बहुत मुश्‍किल है कि कोई इतिहास के इतने बड़े आंदोलन को लेकर यह कैसे दावा कर सकता है कि सभी भुगतान किए गए एक्टर हैं। भारत में 100 करोड़ से भी ज्यादा लोग हैं और हम इसका अंदाजा भी नहीं लगा सकते हैं।

इससे पहले भी मिया खलीफा ने किसानों को लेकर कई ट्वीट किये थे। मिया खलीफा ने अपने ट्विटर हैंडल से प्रियंका चोपड़ा को लेकर भी ट्वीट किया था, साथ ही किसान आंदोलन पर उनकी चुप्पी को लेकर भी सवाल किया था।

मिया खलीफा ने अपने ट्वीट में प्रियंका चोपड़ा से सवाल करते हुए लिखा था, क्या मिसेज जोनास किसी मौके पर चुप्पी तोड़ेंगी? मुझे यह जानने के लिए उत्‍सुक हूं। मिया खलीफा ने किसान आंदोलन को लेकर उन्हें ट्रोल करने वालों को भी जवाब दिया था। उन्‍होंने लिखा,

हम तब तक ट्वीट करते रहेंगे, जब तक कि हमें भुगतान न किया जाए।

Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

शिवराज के बाद कोसमी में कार्तिकेय की हुंकार, अधिकारियों को आपसे टकराने से पहले हमसे टकराना होगा

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

अगला लेख