dharma sangrah
✕

Weather Updates: आज से गिरेगा मध्यभारत में पारा, अनेक राज्यों में वर्षा भी संभावना

Updated: शुक्रवार, 11 नवंबर 2022 (08:32 IST)
नई दिल्ली। निम्न दबाव का क्षेत्र अब श्रीलंका तट के पास दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना हुआ है। संबद्ध चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 7.6 किमी तक फैला हुआ है। इसके और तेज होने और उत्तर-पश्चिम दिशा में तमिलनाडु तट की ओर बढ़ने की संभावना है। आज शुक्रवार से मध्यभारत में पारा गिरने की शुरुआत होगी।
 
 
एक ट्रफ रेखा बंगाल की मध्य खाड़ी से बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में कम दबाव के क्षेत्र से जुड़े चक्रवाती परिसंचरण तक औसत समुद्र तल से 4.5 किमी ऊपर फैली हुई है। पश्चिमी विक्षोभ को उत्तरी पाकिस्तान और इससे सटे जम्मू-कश्मीर पर पछुआ हवाओं में एक ट्रफ रेखा के रूप में देखा जा रहा है।
 
पिछले 24 घंटों के की मौसमी गतिविधि:  पिछले 24 घंटों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के उत्तरी द्वीपों लक्षद्वीप के दक्षिणी हिस्सों और दक्षिण तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश हुई। तटीय तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश के दक्षिणी तट, केरल, उत्तराखंड, उत्तर-पश्चिमी उत्तरप्रदेश और पूर्वोत्तर राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई। गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हुई।
 
अगले 24 घंटों की संभावित गतिविधि : अगले 24 घंटों के दौरान तटीय आंध्रप्रदेश और तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। रायलसीमा और केरल में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है।
 
उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लक्षद्वीप में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश संभव है। गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और जम्मू-कश्मीर में छिटपुट हल्की बर्फबारी हो सकती है। शुष्क और ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाओं की शुरुआत के साथ 11 और 12 नवंबर को उत्तर-पश्चिम और मध्यभारत में न्यूनतम और अधिकतम तापमान गिर सकता है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख