गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. mercury crosses 47 degree in banswara of rajasthan
Written By
Last Updated : गुरुवार, 12 मई 2022 (13:39 IST)

राजस्थान में गर्मी का रौद्र रूप: तंदूर सा तप रहा रेगिस्तान, बांसवाड़ा में पारा 47 डिग्री के पार

राजस्थान में गर्मी का रौद्र रूप: तंदूर सा तप रहा रेगिस्तान, बांसवाड़ा में पारा 47 डिग्री के पार - mercury crosses 47 degree in banswara of rajasthan
जयपुर। राजस्थान में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है और सीमांत बाड़मेर में अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया और प्रदेश के आधे दर्जन स्थानों पर तापमान लगभग 46 एवं इससे ऊपर दर्ज किया गया।
 
प्रदेश में अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की अधिकता के साथ 43 डिग्री सेल्सियस से अधिक होने एवं लू के चलने से लोग बेहाल हो गए। राह चलते लोग कपड़े से सिर ढंककर इससे बचने का प्रयास करते नजर आए। भीषण गर्मी एवं लू के चलते शाम तक गर्म हवा चल रही थी। इससे लोगों को काफी परेशानी हुई। प्रदेश में कोटा को छोड़कर सभी जगहों पर न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक रहा।
 
मौसम विभाग के अनुसार बाड़मेर में अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री अधिकता के साथ 46.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जबकि चुरु एवं कोटा में सामान्य से 4 डिग्री अधिकता के साथ 46.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। इसी तरह बीकानेर में सामान्य से 4 डिग्री अधिकता के साथ 46, जैसलमेर में 4 डिग्री अधिकता के साथ 45.9, जोधपुर में सामान्य से 5 डिग्री अधिकता के साथ 45.6, श्रीगंगानगर में सामान्य से 4 डिग्री अधिकता के साथ 45.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा।

 
भीलवाड़ा में सामान्य से 3 डिग्री अधिकता के साथ 44.5, अजमेर में सामान्य से 4 डिग्री अधिकता के साथ 44.4, चित्तौड़गढ़ में सामान्य से 3 डिग्री अधिकता के साथ 44.3, उदयपुर में सामान्य से 3 डिग्री अधिकता के साथ 43.5, अलवर एवं सीकर में सामान्य से 3 डिग्री अधिकता के साथ 43 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री अधिक रहा।
 
विभाग के अनुसार राज्य में सर्वाधिक न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस जोधपुर में दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री अधिक रहा। इसी तरह जयपुर में सामान्य से 5 डिग्री अधिकता के साथ 30.8, बाड़मेर में सामान्य से 3 डिग्री अधिकता के साथ 30.1, जैसलमेर में सामान्य से 3 डिग्री अधिकता के साथ 29.3, गंगानगर में सामान्य से 5 डिग्री अधिकता के साथ 29.1 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।
 
इसके अलावा भीलवाड़ा में सामान्य से 3 डिग्री अधिकता के साथ 28.4, बीकानेर में 28.1, उदयपुर में 27.8, सीकर में 25.5, चित्तौड़गढ़ में 27.5, चुरु में 26.5 एवं अलवर में 27.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश के कोटा में न्यूनतम तापमान सामान्य 1 डिग्री कम रहा, जहां 28.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा। विभाग के अनुसार प्रदेश में आगामी 4-5 दिनों तक राज्य के अधिकांश जगहों पर तेज गर्मी एवं लू जारी रहने की आशंका है।(वार्ता)