biodatamaker
✕

Ayodhya Ram Mandir : अयोध्या के लिए जारी हुई मीडिया एडवाइजरी

Updated: बुधवार, 17 जनवरी 2024 (18:05 IST)
Media advisory issued for Ayodhya : अयोध्या धाम में श्री रामलला मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा के लिए भारत सरकार के सूचना प्रसारण मंत्रालय द्वारा मीडिया एडवाइजरी जारी की गई है। अयोध्या धाम में 22 जनवरी को आयोजित श्रीराम मंदिर के प्रतिष्ठापन समारोह के सुचारू और सफल संचालन के लिए अत्यधिक सावधानी के साथ व्यवस्था की जा रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निर्धारित अनुष्ठानों के अनुसार 'प्राण-प्रतिष्ठा' करेंगे। उम्मीद है कि इस दिन 8000 से अधिक अतिथि मंदिर में आएंगे, इसके बाद 23 जनवरी से लाखों भक्त आएंगे। समारोह के सीधे प्रसारण के लिए व्यापक व्यवस्था की गई है। दूरदर्शन पूरे कार्यक्रम का डीडी न्यूज और डीडी नेशनल चैनलों पर सीधा प्रसारण करेगा। 23 जनवरी को दूरदर्शन आरती और श्रीराम मंदिर खुलने का सीधा प्रसारण करेगा।
ALSO READ: अयोध्या के लिए आगरा से पैदल चल पड़े 2 दोस्त, एक हिंदू दूसरा मुस्लिम
अंतरराष्ट्रीय टीवी चैनलों को अपना अनुरोध सीधे प्रसार भारती से करना होगा। संपर्क विवरण पीआईबी मीडिया एडवाइजरी में उपलब्ध हैं, जिसे यहां देखा जा सकता है। अयोध्या के रामकथा संग्रहालय में सीमित क्षमता के साथ एक मीडिया सेंटर स्थापित किया जा रहा है।
ALSO READ: राम भक्तों की किस तरह मदद करेगा दिव्य अयोध्या ऐप?
लोगों को पर्याप्त चिकित्सा सहायता उपलब्ध हो, इसकी सुविधा प्रदान करने के लिए अयोध्या में चिकित्सा देखरेख सुविधाओं की जानकारी स्थानीय प्रशासन और श्रीरामजन्मभूमि ट्रस्ट की वेबसाइट पर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। मंडलायुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, जिलाधिकारी एवं सूचना निदेशक ने सरकार के आदेशों का पालन करने का निर्देश दिया है।

Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

L Murugan कौन हैं, केंद्रीय मंत्री से क्यों दिया इस्तीफा, तमिलनाडु जाने की किसलिए मांगी इजाजत, PM मोदी लिखी चिट्ठी में क्या कहा

यूपी सरकार की सौगात, ग्राम प्रहरियों का बढ़ाया मानदेय, अब मिलेंगे 3500 रुपए

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

अगला लेख