'मी टू अभियान' : महिला आयोग की पीड़ित महिलाओं से अपील, अपनी शिकायत दर्ज कराएं
Updated: बुधवार, 10 अक्टूबर 2018 (16:51 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय महिला आयोग ने उन सभी महिलाओं से शिकायत दर्ज कराने की अपील की है जिन्होंने 'मी टू' अभियान' के तहत अपने साथ हुई उत्पीड़न की घटनाओं को सार्वजनिक रूप से रखा है या फिर किन्हीं कारणों से चुप हैं।
आयोग ने यह भी कहा कि वह महिलाओं की गरिमा सुनिश्चित करने और उन्हें न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। आयोग ने अब तक ऐसी कई महिलाओं से संपर्क भी किया है। महिला आयोग ने एक बयान में कहा कि यौन उत्पीड़न के जो मामले मीडिया के जरिए सामने आए हैं, उन पर महिला आयोग ने गंभीरता से संज्ञान लिया है। हम महिलाओं के साथ होने वाले इस तरह के कृत्यों की कड़ी निंदा करते हैं।
आयोग ने कहा कि महिलाएं इन मामलों में आयोग तथा दूसरे सक्षम प्राधिकार के समक्ष शिकायत दर्ज कराएं। अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने 2008 में एक फिल्म के सेट पर नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है जिसके बाद हॉलीवुड के 'मी टू' की तर्ज पर भारत में भी यह अभियान शुरू हुआ है, हालांकि पाटेकर ने तनुश्री के आरोपों का खंडन किया है। (भाषा)
PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ
अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस