Hanuman Chalisa
✕

पार्षदों के हंगामे के बीच महापौर व उपमहापौर को चुने बिना एमसीडी कार्यवाही स्थगित

Updated: मंगलवार, 24 जनवरी 2023 (17:24 IST)
नई दिल्ली। कुछ पार्षदों के हंगामे के बीच दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के सदन की कार्यवाही मंगलवार को महापौर और उपमहापौर का चुनाव कराए बिना स्थगित कर दी गई। 'एल्डरमैन' और निर्वाचित पार्षदों की शपथ के बाद सदन की कार्यवाही को 15 मिनट के लिए स्थगित कर दिया गया।
 
इस दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पार्षदों ने सदन में 'मोदी, मोदी' के नारे लगाए और आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नारेबाजी की। भाजपा पार्षद उस बेंच की ओर गए, जहां आप पार्षद बैठे थे और नारेबाजी की जिसके बाद पीठासीन अधिकारी ने सदन की कार्यवाही को अगली तारीख तक के लिए स्थगित कर दिया।
 
एमसीडी के 250 सदस्यीय सदन की बैठक में मंगलवार को निर्वाचित प्रतिनिधियों से पहले उपराज्यपाल द्वारा मनोनीत सदस्यों ने शपथ ली। इस दौरान आप पार्षदों ने 'शेम (शर्म करो), शेम (शर्म करो)' के नारे लगाए, वहीं मनोनीत सदस्यों ने शपथ ग्रहण समारोह के बाद 'जय श्रीराम' और 'भारतमाता की जय' के नारे लगाए।
 
इसके बाद दोनों दलों के कुछ पार्षदों के बीच सदन के एक गलियारे में तीखी नोकझोंक हुई। पीठासीन अधिकारी सत्या शर्मा ने कहा कि सदन की कार्यवाही इस तरह नहीं चल सकती... सदन की कार्यवाही को अगली तारीख तक के लिए स्थगित किया जाता है। एमसीडी सदन की 6 जनवरी को हुई पिछली बैठक के दौरान हुई अव्यवस्था की पुनरावृत्ति से बचने के लिए सदन कक्ष, सिविक सेंटर परिसर में भारी सुरक्षा तैनाती थी।(भाषा)(फ़ाइल चित्र)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Nvidia CEO Jensen Huang की वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी; चीन से जुड़े मामले में बढ़ी जांच

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

योगी सरकार ने 25 जिलों में 35 सोलर प्लांट और 1000 करोड़ के 18 प्रोजेक्ट को दी मंजूरी

अगला लेख