Hanuman Chalisa

SC-ST एक्ट के खिलाफ भारत बंद भाजपा का षड्‍यंत्र है : मायावती

शुक्रवार, 7 सितम्बर 2018 (15:59 IST)
नई दिल्ली। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम (एससी-एसटी अधिनियम) में संशोधन के खिलाफ 'भारत बंद' को भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का षड्यंत्र करार देते हुए शुक्रवार को कहा कि यह गलत आर्थिक नीतियों से आम जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास है।


सुश्री मायावती ने यहां कहा कि भाजपा शासित कुछ राज्यों में भारत बंद का आयोजन वास्तव में भाजपा और आरएसएस का जातिवादी एवं चुनावी षड्यंत्र है। भाजपा की सरकारें आम जनता का ध्यान गलत आर्थिक नीतियों से भटकाना चाहते हैं इसलिए ऐसे प्रयास किए जा रहे हैं। नोटबंदी और गलत तरीके से वस्तु एवं सेवा कर प्रणाली लागू करने से कारोबार को जबरदस्त झटका लगा है। इसके कारण बेरोजगारी बढ़ी है और लोगों का पलायन बढ़ा है।

पेट्रोल एवं डीजल की बढ़ती कीमतों का जिक्र करते हुए बसपा प्रमुख ने कहा कि इससे जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि एससी-एसटी अधिनियम आदिवासी समाज तथा दलित समाज के सम्मान से जुड़ा है। लेकिन वास्तव में कुछ लोगों में इस कानून का दुरुपयोग करने के बारे में गलत धारणा बन गई है।

उन्होंने कहा कि कानून का इस्तेमाल राज्य सरकारों की सोच पर निर्भर करता है। बसपा प्रमुख ने कहा कि एससी-एसटी कानून की आड़ में भाजपा और आरएसएस घिनौनी राजनीति कर रहे हैं। भारत बंद के पीछे 'कोरी राजनीति, स्वार्थ और चुनावी षड्यंत्र' है। उन्‍होंने कहा कि मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए जातिवादी उन्माद एवं हिंसा का माहौल बनाया जा रहा है। (वार्ता)

Show comments

क्‍या अनशन खत्‍म करेंगे सोनम वांगचुक, अस्पताल में ही चलेगा इलाज, अनशन को लेकर क्‍या बोली पत्‍नी?

इमरान खान की बहन के बयान से मचा बवाल, साइबर एजेंसी ने भेजा समन, मामले का 'ऑपरेशन सिंदूर' से क्‍या है कनेक्‍शन?

मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक, विपक्ष ने किया वॉकआउट, जानिए क्यों मचा हंगामा?

CM मोहन यादव ने असंभव को किया संभव, UCC को कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानें लिव-इन के लिए क्या हैं शर्तें?

Sonam Wangchuk Story : 3 Idiots के फुनसुख वांगडू से भी आगे है असली कहानी, जानिए कैसे बदली लद्दाख की तस्वीर

सभी देखें

LIVE: जंतर मंतर से संसद भवन तक पहुंचे प्रदर्शनकारी, दिल्ली पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

CJP Protest Live Updates: NEET पेपर लीक पर संसद से सड़क तक संग्राम, जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज के दावों पर गरम हुई राजनीति

CJP Protest Live Updates: जानिए जंतर-मंतर पर अचानक कैसे बेकाबू हुआ प्रदर्शन? ग्राउंड से पढ़ें पूरी रिपोर्ट

जम्मू-कश्मीर के डोडा में दर्दनाक हादसा: रग्गी नाला में भूस्खलन, कई वाहनों पर गिरे पत्थर

अगला लेख