suvichar

शहीद जीतेंद्र वर्मा का हुआ अंतिम संस्कार, 15 माह के बेटे ने दी मुखाग्‍नि

Updated: रविवार, 12 दिसंबर 2021 (17:34 IST)
भोपाल। दिवंगत चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत के साथ हेलीकॉप्टर दुर्घटना में शहीद मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के जवान जीतेंद्र कुमार वर्मा की पार्थिव देह का आज उनके गृह ग्राम धामंदा में अंतिम संस्कार हुआ। शहीद जवान के पंद्रह माह के बेटे ने उन्‍हें मुखाग्‍नि दी।

इसके पहले आज सुबह उनकी पार्थिव देह को भोपाल के राजा भोज हवाईअड्डे लाया गया, जहां सैकड़ों लोग शहीद के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। बाद में पार्थिव देह को सड़क मार्ग से उनके गृह ग्राम ले जाया गया। शहीद जवान के पंद्रह माह के बेटे ने उन्‍हें मुखाग्‍नि दी। इस दौरान धामंदा गांव में अपने लाड़ले वीर सपूत को अंतिम विदाई देने जनसैलाब उमड़ पड़ा।

अंतिम संस्‍कार में यहां पहुंचे मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शहीद जवान की पार्थिव देह को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री चौहान ने शहीद जितेंद्र वर्मा के परिवार को राज्य सरकार की ओर से एक करोड़ रुपए की सम्मान निधि देने का ऐलान किया है।

देशसेवा में अपनी जान देने वाले नायक जितेंद्र के निधन से पूरा गांव दुखी है। देशसेवा करते शहीद हुए जवान को सभी ने नम आंखों से विदाई दी। उनकी अंतिम यात्रा में फूलों की बारिश की गई।

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर गिरेगी अमेरिका की गाज? 100% टैरिफ से देश में महंगे हो सकते हैं पेट्रोल-डीजल!

मक्का पर ड्रोन अटैक, सऊदी अरब ने हवा में मार गिराया हूतियों का Drone, बड़ा खतरा टला

कच्चे तेल में आग लगने से पाकिस्तान का बुरा हाल! पेट्रोल बचाने के लिए लागू हो सकता है 'लॉकडाउन'

वडोदरा में गणेशोत्सव पर पीएम मोदी की अपील का असर: पंडालों की संख्या बढ़कर 1,800 हुई, सुरक्षा और स्वच्छता पर जोर

भारत सस्ते पैकेटबंद खाने पर इतना निर्भर कैसे हुआ

अगला लेख