Hanuman Chalisa
✕

मराठा आरक्षण : दो और लोगों ने खुदकुशी की, आठ ने आत्मदाह की कोशिश की

Updated: बुधवार, 1 अगस्त 2018 (00:22 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र में एक श्रमिक और एक छात्र के अपनी जान लेने के साथ ही मराठा आरक्षण आंदोलन की मांग को लेकर खुदकुशी करने वालों की संख्या बढ़कर छ: हो गई है, वहीं राज्य में इस मुद्दे को लेकर आठ लोगों ने आत्मदाह की भी कोशिश की।
 
पुलिस के मुताबिक औरंगाबाद जिले में फुलांबरी तहसील के वदोदबाजार गांव में 17 वर्षीय छात्र ने कुएं में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। एक अधिकारी ने बताया कि प्रदीप हरि म्हेस्के को दसवीं की परीक्षा में 75 प्रतिशत अंक मिले थे लेकिन मराठा आरक्षण नहीं होने के कारण एक जूनियर कॉलेज और तकनीकी प्रशिक्षण संस्थान में उसका नामांकन नहीं हो सका था।
 
म्हास्के के खुदकुशी कर लेने से महाराष्ट्र में प्रदर्शन और तेज हो गए हैं। मराठा समुदाय के लोगों ने औरंगाबाद-जलगांव मार्ग पर ‘रास्ता रोको’ प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस ने बताया कि मराठवाड़ा क्षेत्र के बीड़ जिले के वीदा गांव के 35 वर्षीय खेत मजदूर अभिजीत देशमुख ने अपने घर के समीप एक पेड़ से फांसी लगा ली।
 
उन्होंने बताया कि मराठवाड़ा क्षेत्र के लातूर जिले में मराठा आरक्षण की मांग को लेकर आ‍ठ प्रदर्शनकारियों ने अपने शरीर पर किरोसिन छिड़ककर आत्मदाह की कोशिश की। मराठा समुदाय के लोगों ने कहा है कि राज्य की भाजपा नीत सरकार प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को वापस लेने में ‘विफल' रही है और इसके खिलाफ कल वे मुंबई में प्रदर्शन करेंगे। 
 
बीड के पुलिस अधीक्षक जी श्रीधर ने कहा कि हमें एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें उसने कहा है कि वह मराठा आरक्षण की मांग के समर्थन में यह कदम उठा रहा है। सुसाइड नोट में देशमुख ने बेरोजगारी और बैंक के बकाए कर्ज को आत्महत्या की वजह बताया है। मराठा आरक्षण के मुद्दे पर राज्य में आत्महत्या का यह पांचवां मामला है।
 
पुलिस ने बताया कि मराठा आरक्षण की मांग को लेकर नांदेड जिले में 29 जुलाई को 38 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। मुंबई से करीब 570 किलोमीटर दूर नांदेड के धाबाद गांव में काचरू कल्याणे ने अपने घर में पंखे से फांसी लगा ली। कल्याणे ने उस समय फांसी लगाई जब 29 जुलाई को उसके घर के सदस्य कुछ काम से बाहर गए हुए थे।
 
उन्होंने बताया कि कल्याणे के शव के समीप मिले सुसाइड नोट में लिखा है कि वह आरक्षण के लिए मराठा समुदाय की मांग को लेकर अपनी जिंदगी खत्म कर रहा है। पुलिस ने बताया कि इस मुद्दे पर 29 जुलाई को औरंगाबाद में एक चलती ट्रेन के सामने कूदकर 35 वर्षीय व्यक्ति ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी।
 
पिछले सप्ताह औरंगाबाद में दो व्यक्तियों ने आत्महत्या की थी जबकि एक अन्य की आंदोलनकारियों की हिंसा के दौरान मौत हो गई थी। लातूर के पुलिस अधीक्षक शिवाजी राठौड़ ने बताया कि लातूर जिले के औसा में तहसीलदार कार्यालय के बाहर आठ लोगों ने आत्मदाह की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने समय पर हस्तक्षेप करते हुए उनके इस प्रयास को विफल कर दिया। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया गया।
 
अधिकारी ने बताया कि हम लोगों ने उन्हें आश्वस्त किया कि हम उनकी मांगों को सरकार के समक्ष उ‍ठाएंगे। सकल मराठा मोर्चा के नेता प्रवीण पटेल ने बताया कि मराठा समुदाय के लोग कल मुंबई में जेल भरो आंदोलन करेंगे। इससे पहले मराठा संगठनों ने कहा था कि उनकी आरक्षण की मांग के समर्थन में 9 अगस्त को मुंबई में एक महारैली की जाएगी। (भाषा)

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

हर हिंदू घर में रखे लाइसेंसी बंदूक वरना... MLA टी. राजा सिंह के इस बयान से मचा बवाल

जननायक एक्सप्रेस में महिला यात्री से पुलिस बर्बरता पर भड़के लालू पुत्र तेज प्रताप यादव, घटना का वीडियो भी साझा किया

बिहार को PM मोदी की बड़ी सौगात, गंगा पर नीतीश सेतु का उद्घाटन, अब सफर होगा आसान

2027 में साल में दो बार होगी राज्य सेवा परीक्षा, MPPSC ने जारी किया कैलेंडर

Rajasthan Panchayat Results: सीएम भजनलाल शर्मा के लिए क्यों खतरे की घंटी? मोदी का चेहरा और अफसरशाही का दांव, फिर कहां चूकी भाजपा?

अगला लेख