biodatamaker
✕

ओडिशा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 4 माओवादी ढेर, मिला गोला-बारूद का बड़ा जखीरा

Updated: रविवार, 5 जुलाई 2020 (14:48 IST)
भुवनेश्वर। ओडिशा में कंधमाल जिले के एक घने जंगल में रविवार को सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में कम से कम 4 माओवादी मारे गए। पुलिस महानिदेशक अभय ने बताया कि मुठभेड़ में कुछ माओवादी घायल भी हुए हैं।
 
उन्होंने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर विशेष अभियान समूह (एसओजी) के अधिकारियों और जिला स्वयंसेवी बल (डीवीएफ) के अधिकारियों के बल ने तड़के कंधमाल जिले के तुमुदिबंध इलाके में एक जंगल में छापेमारी की थी।
 
सुरक्षाबल जैसे ही माओवादियों के ठिकाने के पास पहुंचे, माओवादियों ने गोलियां चलाना शुरू कर दिया जिसके चलते मुठभेड़ शुरू हो गई। इस दौरान 4 माओवादी मारे गए। महानिदेशक ने बताया कि इलाके से हथियारों और गोला-बारूद का बड़ा जखीरा बरामद हुआ है।
 
उन्होंने बताया कि चारों के प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के बंसाधारा-नागावेली-घुमुसार संभाग के सदस्य होने का संदेह है। पुलिस महानिदेशक ने यह भी बताया कि इलाके में गहन तलाश अभियान चल रहा है।
 
अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे कंधमाल के पुलिस अधीक्षक प्रतीकसिंह ने बताया गया कि मारे गए माओवादियों में एक महिला माओवादी भी शामिल है।
 
मुख्य सचिव एके त्रिपाठी ने सुरक्षाबलों को बधाई दी और कहा कि इस अभियान ने उग्रवादियों से लड़ने के ओडिशा के संकल्प को और मजबूत किया है।
 
उन्होंने ट्वीट किया कि कंधमाल में सफल अभियान पर ओडिशा पुलिस के अधिकारियों और जवानों को बधाई। उनके साहस की सराहना करते हैं। 4 माओवादियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। इससे उग्रवाद से राज्य को मुक्त करने तथा राज्य के संपूर्ण विकास को गति देने के हमारे संकल्प को मजबूती मिली है। (भाषा) 
(Symbolic photo)

Show comments

दृश्यम द कन्क्लूजन रिव्यू: अजय देवगन की खामोशी के सामने पुलिस और कानून का चक्रव्यूह

Jantar Mantar Protest : जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच इंटरनेट सेवा बंद, 1.5 किमी दायरे में इंटरनेट पर रोक; AAP नेताओं समेत कई हिरासत में

Smit Machchhar : मैं हनुमान चालीसा पढ़ रहा था, PM मोदी से बोले कैप्टन स्मित मच्छार, बताया कैसे बचाई सैकड़ों लोगों की जान

Flydubai विमान हमले को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का खुलासा, ईरान को क्यों दी चेतावनी

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, AC बस और ट्रेलर की टक्कर में 4 की मौत, 4 गंभीर घायल

सभी देखें

कौन हैं नेहा बोरा और क्यों इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं?

Weather Update: 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट, बिहार-यूपी में उफान पर नदियां

सीएम धामी का बड़ा तोहफा, खटीमा में 7.23 करोड़ की आधुनिक गौशाला तैयार; 16 हजार से ज्यादा गौवंश को मिला नया आशियाना

LIVE: गोपालक सम्मेलन में पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

राहुल गांधी ने लॉन्च की ‘सत्याग्रह’ वेबसाइट, बोले- अन्याय के खिलाफ लड़ रहे हैं तो साझा करें अपनी कहानी

अगला लेख