sawan somwar

1 अक्टूबर से होने जा रहे हैं बड़े बदलाव, जानिए क्या होगा आप पर असर

Updated: बुधवार, 29 सितम्बर 2021 (07:40 IST)
1 अक्टूबर से बैंकिग नियमों से लेकर रोजमर्रा के जीवन से जुड़ी सेवाओं के नियमों में बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। इनका आप पर सीधा असर पड़ेगा। जानिए इन बदलावों के बारे में...
 
बदलेंगे डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड के नियम : 1 अक्टूबर से ऑटो डेबिट पेमेंट सिस्टम में बड़ा बदलाव हो सकता है। 1 अक्टूबर से नया ऑटो डेबिट पेमेंट सिस्टम लागू किए जाने की संभावना है। इस नियम के लागू होने से बैंक और पेटीएम-फोन पे जैसे डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म्स को ईएमआई या बिल के पैसे काटने के पहले हर बार अनुमति लेना होगी। उन्हें अपने सिस्टम में ऐसे बदलाव करने हैं कि एक बार परमिशन मिलने पर पैसे हर बार अपने आप न कटते रहें।
 
बेकार हो जाएगी 3 बैंकों की चेकबुक : इलाहाबाद बैंक, ऑरिएंटल बैंक और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया की चेकबुक 1 अक्टूबर से बेकार हो जाएगी। यह 3 बैंकों को अन्य बैंकों में मर्ज कर दिया गया है। इलाहाबाद बैंक का मर्जर इंडियन बैंक में हुआ है। ऑरिएंटल बैंक और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया का मर्जर पंजाब नेशनल बैंक में हुआ है। ग्राहक नई चेकबुक के लिए निकटतम बैंक ब्रांच में अप्लाय कर सकते हैं। इंटरनेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग से भी नई चेकबुक की डिमांड की जा सकती है।
 
महाराष्ट्र में अक्टूबर से खुलेंगे सिनेमाघर : कोरोना का प्रकोप कम होने के बाद देश के कई राज्यों में सिनेमाघर दोबारा खुल चुके हैं। लेकिन कुछ राज्य ऐसे भी है जहां थिएटर्स नहीं खुले हैं। इन राज्यों में महाराष्ट्र का नाम भी शामिल था। राज्य में 22 अक्टूबर से कोविड गाइडलाइन के तहत फिर से पिक्चर हॉल और थिएटर खोले जाएंगे। महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के स्कूलों को 4 अक्टूबर से और धार्मिक स्थानों को 7 अक्टूबर से खोलने के निर्देश जारी किए थे।
 
महंगा होगा पेट्रोल डीजल : अंतरराष्‍ट्रीय स्तर पर लगातार कच्चे तेल के दाम बढ़ने से देश में एक बार फिर पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ेंगे। तेल कंपनियां रोज सुबह 6 बजे दोनों ईंधनों के दाम तय करते हैं। इसी माह रसोई गैस के दाम भी बढ़ने की आशंका है।

Show comments

कभी चीन का 'सुब्रत रॉय सहारा', अब उम्रकैद, Evergrande के Hui Ka Yan की कहानी ने क्यों चौंकाया?

राहुल गांधी की मांग के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, धरने के बाद NEET पैलेट पीड़ित छात्र साहिल की FIR लिखी

H1N1 Cases: दिल्ली-NCR में 1,700 से ज्यादा मामले, मुंबई में भी तेजी, बच्चों में फ्लू जैसे लक्षण बढ़े, जानें बचाव और कब कराएं टेस्ट

भारत में चीनी के दाम बढ़ने से Pakistan को क्यों दिखा फायदा, दिल्ली के फैसले से क्यों हुआ बैचेन

सांप के डसने से कोमा में जा रहा था एंबुलेंस ड्राइवर, दोस्तों ने 2 घंटे में मारीं 400 थपकियां; 30 इंजेक्शन भी बेअसर

सभी देखें

महंगाई ने बिगाड़ा शेयर बाजार का मूड, सेंसेक्स 453 अंक टूटा; अगले हफ्ते इन सेक्टर्स पर नजर

इंदौर के सारांश जैन कोलंबो टेस्ट में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू के बेहद करीब

चुनाव से पहले UP में बड़ा सुरक्षा अलर्ट, अखिलेश-मायावती समेत 52 दिग्गजों को मिली बुलेटप्रूफ जैकेट

कनाडा के PM कार्नी ने अमेरिका के साथ तोड़ी व्यापार वार्ता, बौखलाए ट्रंप ने ठोका 50% टैरिफ, अब डॉलर के बदले डॉलर से जवाब

अगला लेख