dharma sangrah

मौसम अपडेट : यूपी, बिहार पहुंचा मानसून, आज से यहां गिरेगी राहत की बौछार

Updated: रविवार, 23 जून 2019 (10:52 IST)
नई दिल्ली। मानसून अब धीरे-धीरे पूरे देश में फेल रहा है। शनिवार को यह पश्चिमी उत्तर प्रदेश और बिहार पहुंच गया। इस वजह से राज्य के कई हिस्सों में अच्छी बारिश हो रही है। इससे दिल्ली समेत देश के कई इलाकों में बारिश की संभावना है। 
 
दिल्ली में 4 दिन तक बारिश की संभावना : दूसरी ओर बीते दो महीने से गर्मी से तप रही दिल्ली और उससे सटे इलाकों में आज यानी रविवार से बुधवार तक बारिश होने का अनुमान है। इससे अधिकतम तापमान लगभग 34 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।
 
बिहार में आज भी बारिश : मौसम विभाग के पूर्वानुमान में कहा गया है कि रविवार को पटना के आसमान में बादल छाये रहने की संभावना है जबकि गया, भागलपुर और पूर्णिया में भी आसमान में बादल छाये रहने तथा गरज के साथ बारिश हो सकती है।
 
मानसून मध्यप्रदेश के करीब : बंगाल की खाड़ी से उठा मानसून अब मध्यप्रदेश के करीब पहुंच चुका है। मध्यप्रदेश में यह सबसे पहले शहडोल और जबलपुर संभाग में प्रवेश करेगा और आगामी चार दिनों में इंदौर पहुंच जाएगा।
 
पंजाब और उत्तराखंड में भी बारिश के आसार : रविवार को पंजाब के ज्यादातर जिलों में बादल छाए रहेंगे। कुछ जिलों में तेज हवाओं के साथ हलकी बारिश भी होने का अनुमान है। उत्तराखंड के नैनीताल और चम्पावत जिलों में आज तेज बारिश हो सकती है।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख