Hanuman Chalisa

जमकर बरसे बादल, कई इलाकों में हाईअलर्ट

Updated: बुधवार, 29 जून 2016 (12:58 IST)
नई दिल्ली। मुंबई में मंगलवार को लगातार चौथे दिन भी बारिश का दौर जारी रहा। देश के करीब सभी राज्यों में मानसून सक्रिय हो चुका है। अगले 24 घंटे में विदर्भ, छत्तीसगढ़, कोंकण एवं गोवा, तटीय कर्नाटक एवं केरल में बहुत भारी बारिश का अनुमान है। मध्य प्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना, अंदरुनी कर्नाटक तथा अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के छिटपुट स्थानों पर भी भारी बारिश के आसार हैं
 
इस बीच मंगलवार को मध्यप्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश की वजह से जन जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। मंगलवार को सागर में 11 मिमी, रतलाम में 11 मिमी, दमोह में 9 मिमी, नरसिंहपुर, सिवनी एवं मंडला में 7 मिमी, गुना में 4 और पचमढ़ी में 3 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
 
बंगाल की खाड़ी से आने वाला मानसून सक्रिय हो गया है। लेकिन अरब सागर वाली ब्रांच अंडमान की तरफ जा रही है। इसी वजह से मध्य प्रदेश में अब तक सामान्य से कम बारिश हुई है, लेकिन इसका कोटा जल्द पूरा होने की उम्मीद है।
 
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अगले तीन-चार दिन में मानसून के आने का अनुमान है। इस बीच मंगलवार सुबह शहर के लगभग सभी हिस्सों में अच्छी बारिश हुई जिससे अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान औसत से कम रहा। मौसम विभाग ने बताया कि अगले तीन-चार दिन में दिल्ली में मानसून के आने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।
 
इसी दौरान मानसून के पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में भी पहुंचने का अनुमान है। साथ ही इसके पश्चिमी मध्य प्रदेश तथा उत्तर प्रदेश में कुछ और आगे बढ़ने के भी आसार हैं। वहीं स्काईमैट का कहना है कि 30 जून या एक जुलाई को दिल्ली में मानसून आ जाने का अनुमान है।
Show comments

CJP आंदोलन के बीच CBI का बड़ा खुलासा, NEET-UG पेपर लीक केस में संजीव मुखिया के खिलाफ नहीं मिला कोई सबूत

Kia Syros EV भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 13.49 लाख रुपए एक चार्ज में मिलेगी 526 किमी की रेंज

Samsung Galaxy Z Fold8, Fold8 Ultra और Flip8 लॉन्च: दमदार AI फीचर्स, नया डिजाइन और शानदार कैमरा के साथ आए नए फोल्डेबल स्मार्टफोन

गुजरात में बारिश का तांडव, वलसाड में 36 इंच, 7 ट्रेनें रद्द, सेना अलर्ट पर

सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका, जब्त हुई जमानत, 3 माह में करना होगा सरेंडर

सभी देखें

ईरान से युद्ध पर अमेरिका 37.5 अरब डॉलर फूंक चुका, 67 अरब डॉलर और चाहिए

LIVE: CJP का आज देशभर में प्रदर्शन, सरकार से भी होगी बात

CJP Protest : दिल्ली में आज भी 17 मेट्रो स्टेशन बंद, इन 3 स्टेशनों पर जारी रहेगी इंटरचेंज की सुविधा

26 दिन बाद खत्म हुआ सोनम वांगचुक का अनशन, CJP का प्रदर्शन जारी

PM मोदी का छात्रों के नाम Video संदेश, पेपर लीक पर और सख्त होगा कानून, कैबिनेट लाएगी नया बिल

अगला लेख