Hanuman Chalisa

मनोहर पर्रिकर का निधन, देशभर के नेताओं ने जताया शोक

Updated: रविवार, 17 मार्च 2019 (21:24 IST)
पणजी। गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का रविवार को उनके निजी आवास में निधन हो गया। वे 63 वर्ष के थे। पर्रिकर के परिवार में दो पुत्र और उनका परिवार है। राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री का निधन रविवार शाम छ: बजकर चालीस मिनट पर हुआ। पिछले एक साल से बीमार चल रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता का स्वास्थ्य दो दिन पहले बहुत बिगड़ गया था।
 
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट किया है कि गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन की सूचना पाकर शोकाकुल हूं। उन्होंने कहा कि पर्रिकर बेहद साहस और सम्मान के साथ अपनी बीमारी से लड़े।
 
उन्होंने लिखा है कि सार्वजनिक जीवन में वे ईमानदारी और समर्पण के मिसाल हैं और गोवा और भारत की जनता के लिए उनके काम को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। सूत्रों ने बताया कि पूर्व रक्षा मंत्री पर्रिकर शनिवार देर रात से ही जीवनरक्षक प्रणाली पर थे। पर्रिकर फरवरी 2018 से ही बीमार चल रहे थे।
 
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि मनोहर पर्रिकर के निधन से दु:खी हूं। देश ने एक सच्चा देशभक्त खोया। बीमारी के समय भी पर्रिकर के लिए देश सर्वोपरि था।
मनोहर पर्रिकर के निधन पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने ट्‍वीट करके शोक जताया। राहुल ने कहा कि पर्रिकर बीमारी से बहादुरी से लड़े। प्रियंका गांधी ने लिखा कि मैं 2 साल पहले पर्रिकर जी से मिली थी, जब वे अस्पताल में मेरी मां को देखने आए थे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।
 
बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने पर्रिकर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह ने ट्‍वीट करके लिखा कि हमने एक बहादुर योद्धा खो दिया।
 
रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि देश की सेना को आधुनिक बनाने में मनोहर पर्रिकर महत्वपूर्ण योगदान था।

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

US Space Weapons : चीन-रूस से बढ़ते तनाव के बीच नई Space War की तैयारी, अमेरिका के अंतरिक्ष हथियार कितने खतरनाक हैं?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले सीमेंस कंपनी के अधिकारी, सीएम ने सौंपा 60.49 एकड़ जमीन का आशय पत्र

UCC को लेकर BJP पर बरसे AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी, अल्पसंख्यकों को जानबूझकर निशाना बना रही सरकार

UPI Payment Rules : आम यूजर के लिए UPI रहेगा फ्री, किन ट्रांजेक्शन पर लगेगा चार्ज, जान लीजिए सरकार के नए नियम

UCC पर अमित शाह के बयान का भूपेंद्र चौधरी ने किया स्वागत, बोले- 'मोदी की गारंटी पर देश को भरोसा', महिलाओं के अधिकार होंगे मजबूत

अगला लेख